फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता सैफ अली खान के साथ बैठी नजर आईं नन्ही सारा अली खान, कहा- 'लव यू अब्बा'

Wed, 15 Jul 2020 10:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Jul 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Share Throwback Photo With Father Saif Ali Khan Says Love You Abba
सैफ अली खान, सारा अली खान - फोटो : Social Media

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनती नजर आ रही हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को खूब पसंद भी किया जाता है। अब हाल ही में सारा ने अपने पिता सैफ अली खान के साथ एक तस्वीर साझा की है।

Sara Ali Khan Share Throwback Photo With Father Saif Ali Khan Says Love You Abba
सारा अली खान और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान इन दिनों अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन वो अपने पिता को भी उतना ही मिस कर रही हैं। सारा ने पिता के साथ बचपन की बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। जिसे साझा करते हुए सारा ने बताया है कि वो अपने पिता से कितना प्यार करती हैं।

Sara Ali Khan Share Throwback Photo With Father Saif Ali Khan Says Love You Abba
sara and saif - फोटो : instagram

सारा और सैफ की ये तस्वीर बहुत पुरानी तस्वीर है। जिसमें सारा बहुत छोटी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'वो इंसान, जो हमेशा शांति की परिभाषा, प्रेम का प्रतीक और मिक्की माउस के जैसे व्यक्तित्व वाले रहे हैं। लव यू अब्बा।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The one person that has always been the definition of peace ☮️, the epitome of love ❤️ and the personification of Mickey Mouse 🐭 Love you Abba 👨👧

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Share Throwback Photo With Father Saif Ali Khan Says Love You Abba
sara and saif - फोटो : twitter

सारा और सैफ की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर में सारा बेहद प्यारी लग रही हैं। सारा के फैंस भी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रही है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Share Throwback Photo With Father Saif Ali Khan Says Love You Abba
सारा सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सारा अली खान ने बॉलीवुड में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। फिल्म में सारा के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इसके बाद सारा सिंबा और लव आजकल जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। कुल तीन फिल्मों से ही सभी का दिल जीतने वालीं सारा अब जल्दी ही वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में नजर आने वाली हैं।

पढ़ें: अजय देवगन- काजोल की रील और रियल लाइफ को हुए 22 साल, कहा- 'प्यार तो होना ही था'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed