सब्सक्राइब करें

'एवेंजर्स' के सीक्वल से पहले रिलीज हुआ 'कैप्टन मारवल' का फर्स्ट लुक, पहली बार दिखेंगी लेडी सुपरहीरो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Brie Larson first look reveal new film Captain Marvel of Marvel Studios
मार्वल स्टूडियो की अपकमिंग और पहली लेडी सुपरहीरो की फिल्म 'कैप्टन मारवल' लंबे समय से चर्चा में हैं। बुधवार को विदेशी वेबसाइट एंटरटेनमेंट वीकली ने 'कैप्टन मारवल' की लेडी सुपरहीरो सहित फिल्म के सभी किरदारों के फर्स्ट लुक का खुलासा कर दिया है। फर्स्ट लुक के अनुसार फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ब्री लार्सन 'कैप्टन मारवल' की भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मार्वल स्टूडियो की यह फिल्म बीते दिनों आई कई सुपरहीरो की फिल्म 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' का ही एक हिस्सा है। 



गौरतलब है कि इस फिल्म की 'कैप्टन मारवल' 'एवेंजर्स' के चौथे सीक्वल में भी नजर आएगी। खास बात यह है कि एक्ट्रेस ब्री लार्सन मारवल स्टूडियो की पहली लेडी सुपरहीरो हैं। 'कैप्टन मारवल' के मेकर्स की मानें तो इस फिल्म में 90 दशक के दौर को दिखाया जाएगा। फिल्म में ब्री लार्सन का आक्रमक और गुस्सैल अंदाज देखने को मिलेगा।


फिल्म 'कैप्टन मारवल' में ब्री लार्सन के अलावा सैमुअल एल जैक्सन और जूड लॉ जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अन्ना बोडेन कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed