{"_id":"5b8e205542c79246586454e2","slug":"lily-allen-admits-she-made-physical-relationship-with-female-escorts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर महिला से संबंध बनाने लगी थी सिंगर, किताब में किया खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर महिला से संबंध बनाने लगी थी सिंगर, किताब में किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में अपने बेहतरीन गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली लंदन की सिंगर और टीवी एंकर लिली एलेन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है। लिली एलेन की यह बात जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान हैं।
अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के अनुसार लिली एलेन ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब ‘My Thoughts Exactly’ में खुलासा किया है कि जब वह अपने वैवाहिक जीवन से परेशान और अकेली हो गई थीं, तो उन्होंने महिला एस्कॉर्ट्स के साथ संबंध बनाए थे। इस बात पर वह ये भी कहती हैं कि अगर इसके लिए वह खुद पर गर्व नहीं करती हैं तो वह शर्मिंदगी भी मेहसूस नहीं करती हैं।
इस बात को लिली एलेन ने अपने अफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर विस्तार में बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 'जैसा कि मैंने अपनी किताब ‘My Thoughts Exactly’ में अपनी जिंदगी के उन बुरे दिनों को बताया है कि साल 2014 में अपनी शीजस एलबम के प्रमोशन टूर के दौरान मैंने कई महिला एस्कॉर्ट्स के साथ संबंध बनाए, क्योंकि मैं बहुत परेशान और अकेला महसूस कर रही थी।' लिली एलेन आगे कहती हैं- 'इस तरह संबंध बनाने पर अगर मुझे गर्व नहीं है तो मैं शर्मिंदा भी नहीं हूं।'
A post shared by LILY ALLEN (@lilyallen) on
विज्ञापन
विज्ञापन
यह पहला मौके नहीं है जब लिली एलेन ने खुद को लेकर इस तरह के बयान दिए हैं। इससे पहले भी वह अपने परिवार और पति सैम कपूर को लेकर भी बयान दे चुकी हैं। बीते दिनों उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह न तो अच्छी पत्नी बन सकी और न ही मां। इंटरव्यू के दौरान लिली एलेन ने कहा- 'मैंने हमेशा पति को धोखा दिया।' गौरतलब है कि लिली एलेन ने साल 2016 में ब्रिटेन के बिजनेसमैन सैम कपूर से तलाक ले लिया है।
विज्ञापन
लिली एलेन की लोकप्रियता की बात करें तो ब्रिटिशर सिंगर लिली एलेन के गानों के दीवाने लाखों दर्शक हैं। वह सॉन्ग राइटर के अलावा लंदन की जानी मानी टीवी एंकर भी हैं। इंस्टाग्राम पर लिली एलेन को फॉलो करने वालों की संख्या 8 लाख 78 हजारके करीब है। उन्होंने 'नॉट फेयर', 'एयर बैलून' और 'लॉस्ट माय माइंड' जैसे सुपरहिट गाने गाए हैं।