{"_id":"5b8789ea42c79246586449fe","slug":"know-about-hollywood-actress-cameron-diaz-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैमरून डिएज: इन फिल्मों से हॉलीवुड में हिट, बॉलीवुड में बन चुकी है इनकी फिल्मों की रीमेक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
कैमरून डिएज: इन फिल्मों से हॉलीवुड में हिट, बॉलीवुड में बन चुकी है इनकी फिल्मों की रीमेक
Thu, 30 Aug 2018 01:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस कैमरून डिएज आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। कैमरून डिएज हॉलीवुड सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। उनकी फिल्मों को बॉलीवुड डायरेक्टर्स ने भी फॉलो किया है।
साल 2014 में आई एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की फिल्म 'बैंग बैंग' कैमरून डिएज की एक्शन फिल्म 'नाइट एंड डे' का ही रीमेक है। उनकी यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। इतना ही नहीं साल 2012 में करीना कपूर और इमरान खान अभिनीत बॉलीवुड फिल्म 'एक मैं हूं और एक तू' भी कैमरून डिएज की फिल्म 'व्हाट हैपन्स इन वेगस' का ही रीमेक है।
कैमरून डिएज ने केवल यही फिल्में ही नहीं बल्कि और भी कई अन्य फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। आई उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी कुछ कॉमेडी फिल्मों और किरदार से रूबरू करवाते हैं।
2 of 6
फिल्म- द मास्क
कैमरून डिएज की यह फिल्म विदेश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। यह उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम टीना कार्लील था। फिल्म 'द मास्क' साल 1994 में रिलीज हुई थी।
3 of 6
फिल्म- बेस्ट फ्रेंड्स वेडिंग
यह फिल्म साल 1997 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कैमरून डिएज के किरदार का नाम किम्बर्ली था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म- द स्वीट थिंग
क्रिस्टीना ऐप्पलगेट, सेल्मा ब्लेयर और कैमरून डिएज यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म- इन हर शूज
कैमरून डिएज की यह फिल्म भी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन कर्टिस हैंनसन ने किया है। फिल्म 'इन हर शूज' साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।