{"_id":"5b87854242c79246730f5dce","slug":"cameron-diaz-birthday-special-taking-retirement-from-acting-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों से कमाकर इस एक्ट्रेस ने खड़ा कर दिया 8 अरब का साम्राज्य, इस वजह से एक्टिंग से बना ली दूरी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिल्मों से कमाकर इस एक्ट्रेस ने खड़ा कर दिया 8 अरब का साम्राज्य, इस वजह से एक्टिंग से बना ली दूरी
Thu, 30 Aug 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कैमरून डियाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड एक्ट्रेस कैमरून डियाज 30 अगस्त को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। कैमरून का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 1992 में कैमरून ने एस एंड एम लेदर फैशन लिग्नियर के लिए एक टॉपलेस फोटोशूट करवाया था हालांकि उनकी ये फोटो रिलीज नहीं हुई। 16-17 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग में खासा नाम कमा लिया था।
2 of 5
कैमरून डियाज
कैमरून ने 21 साल की उम्र में साल 1994 में फिल्म 'द मास्क' से डेब्यू किया। इस फिल्म ने कैमरून को रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म की लोकप्रियता का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसने वर्ल्डवाइड 2240 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि कैमरून एक फिल्म के 95 करोड़ रुपये तक लेती हैं।
3 of 5
कैमरून डियाज
कभी हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं एक्ट्रेस रहीं कैमरून ने पिछले ही साल ऐलान किया था कि वो अब फिल्मों से संन्यास ले रही हैं। उनका कहना था कि फिल्मों की वजह से उन्हें अपनी निजी जिंदगी में वक्त नहीं मिल पा रहा था। फिल्मों के अलावा वो अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। साल 2015 में उन्होंने म्यूजिशियन बेंजी मैडन से कैलिफोर्निया में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैमरून डियाज
कैमरून ना केवल एक एक्ट्रेस बल्कि राइटर के तौर पर भी जानी जाती हैं। कैमरून के पास संपत्ति किसी अरबपति से कम नहीं है। उनके पास करीब 767 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। यही नहीं साल 2010 में फोर्ब्स ने उन्हें 100 अमीर फीमेल सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किया था। उनका लॉस एंजिलिस में एक बंगला है जिसकी कीमत 13 करोड़ है।
विज्ञापन
5 of 5
कैमरून डियाज
कैमरून ने एक हेल्थ बुक भी लिखी, 'द बॉडी बुक- फीड, मूव, अंडरस्टैंड एंड लव योर अमेजिंग बॉडी'। यह किताब अर्से तक बेस्ट सेलिंग लिस्ट में रही। उनकी बेहतरीन फिल्मों में 'हॉलीडे', 'व्हॉट हैपंस इन वेगस', 'बैड टीचर' और 'सेक्स टेप' रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।