हॉलीवुड के पॉपुलर और विवादित पॉप स्टार माइकल जैक्सन अगर आज हमारे बीच होते तो आज अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट करते । माइकल जैक्सन अपने गानों और डांस के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते थे । माइकल की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है ।
PHOTOS: 2500 एकड़ में माइकल जैक्सन ने बनाई थी जन्नत जैसी दुनिया, अरबपतियों के बजट से बाहर है उनका घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइकल के बारे में फैंस ने अच्छे और बुरे कई किस्से सुने होंगे । आज हम आपको उस घर की तस्वीरें दिखाते हैं जहां माइकल जैक्सन रहा करते थे। ये घर आज भी किसी अरबपति के बजट के बाहर होगा । माइकल जैक्सन के घर का नाम Neverland Ranch है।
इस समय ये घर खाली पड़ा है । साल 2009 में इस पॉप किंग के निधन के बाद उनके घर को कोई खरीद नहीं पाया है । माइकल का यह घर French Normandy स्टाइल में बना हुआ है । माइकल का 2698 एकड़ में फैला यह घर लॉस एंजेल्स में है ।
माइकल के इस आलीशान घर में 6 बेडरूम, पूल हाउस, 3 गेस्ट हाउस, टेनिस कोर्ट है । साथ ही इसके 4 एकड़ में छोटी सी झील और झरने हैं । वहीं 5500 स्क्वॉयर फीट में थिएटर और स्टेज बना है ।
साल 2006 में इस घर की कीमत 7 अरब रुपए थी । वहीं माइकल के एक पास एक पुराना घर भी है । इस घर की कीमत रियल इस्टेट मार्केट में 4 अरब रुपए है । माइकल ने 1987 में कैलिफार्निया के Santa Barbara County में भी संपत्ति खरीदी थी ।