{"_id":"5b866ff042c792593176d3fb","slug":"michael-jackson-beautiful-daughter-tried-to-suicide-three-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी अप्सरा से कम नहीं है माइकल जैक्सन की ये इकलौती बेटी, 3 बार कर चुकी है सुसाइड की कोशिश","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
किसी अप्सरा से कम नहीं है माइकल जैक्सन की ये इकलौती बेटी, 3 बार कर चुकी है सुसाइड की कोशिश
Wed, 29 Aug 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 29 Aug 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hollywood
- फोटो : Entertainment Tonight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डांस के जादूगर कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की आज यानी 29 अगस्त को 60 वीं पुण्यतिथी है। उनका जन्म यूएसए में इंडियाना के गैरी में 29 अगस्त 1958 को हुआ था। साल 2009 में 51 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। बता दें कि यहां बात करेंगे माइकल की दूसरी पत्नी से हुई बेटी पेरिस माइकल कैथरीन जैक्सन की जिन्होंने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी..तो आइए जानते हैं आत्महत्या की वजह..
2 of 5
hollywood
सबसे पहले बता दें कि माइकल जैक्सन ने दो शादियां की थी। पहली शादी 1994 में लीसा मैरी प्रेस्ले से की थी जो दो साल 1996 तक चली । दूसरी शादी साल 1996 में डेब्बी रो से की थी जो 3 साल चली और 1999 में तलाक हो गया। बता दें कि दूसरी पत्नी डेब्बी रो की बेटी पेरिस माइकल कैथरीन है जो 3 अप्रैल 1998 में पैदा हुई थीं।
3 of 5
hollywood
पेरिस एक अमेरिकन सिंगर, एक्ट्रेस, सामाजिक कार्यकर्ता और एक मॉडल हैं। गौरतलब है कि 14 साल की उम्र में पेरिस यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी और वह खुद को मरा हुआ महसूस करने लगी थीं। इसी दंश को ना झेल पाने के चलते उन्होंने तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hollywood
वहीं, उनके तीसरे आत्महत्या के प्रयास के बाद उन्हें उटाह के थेरापेयूटिक स्कूल में भेज दिया गया जहां उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और वहां वह अपने साथ हुए इस घिनौने अपराध को भी धीरे-धीरे भुलाने लगीं। साल 2009 में उनके पिता माइकल जैक्सन की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
hollywood
माइकल जैक्सन की मृत्यु के बाद पेरिस के गोडफादर मार्क लेस्टर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि साल 1996 में उन्होंने माइकल जैक्सन को स्पर्म डोनेट किया था जिसके परिणामस्वरूप पेरिस का जन्म हुआ। लेस्टर ने पेरिस के हो जाने के बाद पैटरनिटी टेस्ट करवाने की भी इच्छा ये जानने के लिए जाहिर की थी कि ये उनकी बायोलॉजिकल संतान है या नहीं।वहीं, साल 2009 में पेरिस की मां डेब्बी ने इसे नकारते हुए यह पुष्टि की कि उन्होंने गर्भवती होने के लिए 'कृत्रिम गर्भाधान' का सहारा लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।