फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Btown friends: तलाक ने रिश्ता तोड़ा, लेकिन दोस्ती अब भी बरकरार, लिस्ट में ऋतिक-मलाइका भी शामिल

Sat, 28 May 2022 05:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 May 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
Btown friends: Malaika Arbaaz Hrithik Roshan Sussanne Anurag Kashyap Kalki Farhan Adhuna Aamir Kiran these couples are good friend even after divorce
आमिर खान-किरण राव, ऋतिक रोशन-सुजैन खान, मलाइका-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सिने जगत की हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों में आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव ने भी शिरकत की। दिलचस्प बात यह है कि दोनों साथ में इस पार्टी में पहुंचे और हाथों में हाथ डाले नजर आए। देखने वालों को यह थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि दोनों तलाक ले चुके हैं। ऐसे में इनके साथ होने पर लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया और सोशल मीडिया पर इन्हें जमकर ट्रोल किया। वैसे आमिर और किरण अकेले नहीं हैं, जो कानूनी रूप से अलग रहने के बाद भी अच्छी दोस्ती निभा रहे हैं। इनके अलावा भी कई ऐसे जोड़े हैं, जो कभी जीवनसाथी थे। किसी वजह से अलग हो गए, लेकिन दोस्ती आज तक निभा रहे हैं।

Btown friends: Malaika Arbaaz Hrithik Roshan Sussanne Anurag Kashyap Kalki Farhan Adhuna Aamir Kiran these couples are good friend even after divorce
ऋतिक रोशन-सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान तेरह साल तक शादीशुदा जिंदगी में रहे। वर्ष 2000 में इन्होंने शादी की थी, लेकिन 2014 में इन्होंने तलाक ले लिया। भले ही दोनों अब पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है। दोनों की आपसी समझ भी मजबूत है। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। ये चारों कई बार साथ में देखे गए हैं। यहां तक कि छुट्टियां मनाने भी साथ जाते देखे गए हैं।  एक बार एक बातचीत के दौरान सुजैन ने कहा था, 'हम अपनी जिंदगी में उस स्टेज पर पहुंच गए थे जहां मैंने तय किया कि अब साथ रहना सही नहीं। गलत रिश्ते में रहने से अच्छा है सच से रूबरू रहें।' दोनों का रिश्ता एक अच्छे मोड़ पर खत्म हुआ और दोस्ती आज तक कायम हैं। बता दें कि कंगना रणौत द्वारा ऋतिक रोशन पर आरोप लगाए जाने के दौरान भी सुजैन खुलकर अपने एक्स पति ऋतिक के पक्ष में आईं थीं। बता दें कि ऋतिक आजकल सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

Btown friends: Malaika Arbaaz Hrithik Roshan Sussanne Anurag Kashyap Kalki Farhan Adhuna Aamir Kiran these couples are good friend even after divorce
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान बॉलीवुड में पावर कपल कहे जाते थे। 1998 में शादी के बंधन में बंधने वाली यह जोड़ी वर्ष 2017 में कानूनी रूप से अलग हो गई। हालांकि, आज भी इन्हें साथ में देखा जाता है। दोनों का एक बेटा है अरहान। पार्टी में और बाहर डिनर पर कई बार तीनों को स्पॉट किया गया है। एक बार दोनों अपने बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी बातचीत हुई, उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और लोगों ने इनका मजाक उड़ाया था। बता दें कि तलाक के बाद भी मलाइका ने अरबाज खान को लेकर कहा था, 'अरबाज हमारे परिवार का हिस्सा हैं। मेरे बेटे के पिता हैं। कुछ सवाल एक रात में नहीं बदलते। कुछ चीजें हमारे बीच रहनी चाहिए। यह व्यक्तिगत है। अरबाज से मिलकर मेरे बेटे को खुशी होती है और उससे मुझे खुशी मिलती है।' अक्मसर मलाइका-अरबाज और बेटा अरहान आउटिंग पर दिख जाते हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Btown friends: Malaika Arbaaz Hrithik Roshan Sussanne Anurag Kashyap Kalki Farhan Adhuna Aamir Kiran these couples are good friend even after divorce
कल्कि कोचलिन-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि कोचलिन-अनुराग कश्यप
फिल्म 'देव डी' के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। वर्ष 2011 में इन्होंने शादी की। मगर शादी चल नहीं पाई और 2015 में दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए। लेकिन, दोनों के बीच दोस्ती आज भी है। यहां तक कि जब अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण  का आरोप लगाया था, तब कल्कि कोचलिन खुलकर अनुराग कश्यप के बचाव में आईं थीं। उन्होंने अनुराग कश्यप को चैंपियन कहा था। कल्कि ने कहा था, 'ट्रोल तो ट्रोल करेंगे। तुम अपनी स्क्रिप्ट में महिलाओं की आजादी के लिए लड़ते हो। तुम पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में महिलाओं के लिए आगे रहते हो। मैं इसकी गवाह हूं। तुम तलाक के बाद भी मेरे लिए खड़े रहे हो।'

विज्ञापन
Btown friends: Malaika Arbaaz Hrithik Roshan Sussanne Anurag Kashyap Kalki Farhan Adhuna Aamir Kiran these couples are good friend even after divorce
फरहान अख्तर-अधुना भबानी - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर-अधुना भबानी
बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी ने वर्ष 2000 में शादी की थी। लेकिन, 16 साल साथ रहने के बाद 2017 में दोनों अलग हो गए। इनके तलाक की खबर पर इनके प्रशंसक हैरान थे। दोनों के दो बच्चे हैं। तलाक के बाद भी अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। खासकर बेटियों की बर्थडे पार्टी में दोनों साथ नजर आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed