फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022: इस बार भी मीडिया उद्योग को नहीं मिली राहत, कोरोना के बाद से कर रहे हैं ये मांगें

Tue, 01 Feb 2022 01:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 01 Feb 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Budget 2022: No Relaxation for Media and Entertainment sector, no tax relief foe covid hit theatre owner in budget,
Budget 2022 For Entertainment Industry - फोटो : सोशल मीडिया

2022 का बजट ऐतिहासिक माना जा रहा था, लेकिन हर साल की तरह इस वर्ष भी भारतीय मीडिया और मनोरंजन (एमएंडई) जगत एक बार फिर खुद को अलग-थलग महसूस कर रहा है। डिजिटल करेंसी, गेमिंग और एनिमेशन इंडस्ट्री के इमरजेंस और योजगार पर स्पष्ट रूप से ध्यान दिया गया, लेकिन भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए कोई छूट या आवंटन नहीं दिया गया है। कोविड -19 के प्रकोप के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित सिनेमाघरों के मालिकों को सरकार से आगामी बजट में कर राहत और पूंजी सहायता की उम्मीद थी। हालांकि उन्हें पिछले साल की तरह इस बार भी निराशा हाथ लगी।

Budget 2022: No Relaxation for Media and Entertainment sector, no tax relief foe covid hit theatre owner in budget,
दक्षिण भारतीय फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

भारत, दुनिया भर के मनोरंजन उद्योग के सबसे बड़ी उद्योगों में से एक है। कई भाषाओं में सालाना 1500 से अधिक फिल्म बनाने वाली मीडिया इंडस्ट्री भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने में भी मदद करती है। ऐसे में प्रसारण क्षेत्र के लिए उद्योग का दर्जा और बुनियादी ढांचे की मांग करना गलत नहीं। लेकिन इस साल भी दोनों मांगों को पूरा नहीं किया गया।

Budget 2022: No Relaxation for Media and Entertainment sector, no tax relief foe covid hit theatre owner in budget,
मोबाइल थिएटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना काल में टूट चुकी इंडस्ट्री के लोग यह मांग कर रहे थे कि सिनेमा के उपकरणों पर लगने वाले जीएसटी/टैक्स को कम किया जाना चाहिए। ताकि सिनेमाघरों में लगनी वाली टिकट का मूल्य कम हो सके और लोग सिनेमाघरों में फिल्में देखने के लिए एक बार फिर से भारी तादात में जा सकें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2022: No Relaxation for Media and Entertainment sector, no tax relief foe covid hit theatre owner in budget,
ओटीटी - फोटो : Istock

बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही लोग थिएटर्स से दूरी बनाने लगे हैं। ऐसे में सिंगल विंडो क्लियरेंस, लाइसेंस और टैक्स में रियायत इस इंडस्ट्री को एक बार फिर से बूस्ट करने में मदद कर सकती थी। लेकिन इस बार के बजट में केवल निराशा हाथ लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed