{"_id":"5ce392edbdec2207680ebe90","slug":"cannes-2019-sonam-kapoor-different-looks-from-cannes-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes में पहले ही दिन 'महारानी' स्टाइल में नजर आईं सोनम कपूर, रेड कारपेट पे तो धमाका मचा देंगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes में पहले ही दिन 'महारानी' स्टाइल में नजर आईं सोनम कपूर, रेड कारपेट पे तो धमाका मचा देंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 21 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonam kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कान फिल्म फेस्टिवल' (Cannes Film Festival) में हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड हीरोइनों ने भी अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद अब जिस एक्ट्रेस का Cannes के रेड कारपेट पर बेसब्री से इंतजार हो रहा है वह सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हैं। सोनम कपूर के Cannes के कुछ लुक्स सामने आए हैं जिसमें वह रॉयल लग रही हैं। इन तीन लुक्स की तस्वीरें सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
2 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की ग्रैंड एंट्री से पहले उनके लुक चर्चा में बने हुए हैं। इन सभी लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस तस्वीर में सोनम कपूर का लुक महारानी जैसा है। सोनम ने ऑफ शोल्डर सिल्वर कलर का गाउन पहना हुआ है। सोनम कपूर का यह लुक कान की Chopard पार्टी का है। सोनम का यह लुक काफी सिंपल और अट्रैक्टिव है। सोनम ने अपने इस लुक के साथ गले में ड्रेस से मैचिंग चोकर पहना हुआ है।
3 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
सोनम का दूसरा लुक देखिए। इस तस्वीर में सोनम ने वायलेट गाउन पहना हुआ है। सोनम का यह लुक भी खास है। इस लुक में सोनम के गले में एक बो बनी हुई है। सोनम ने अपने इस लुक को इयररिंग्स के साथ पूरा किया। इन दोनों के लुक के अलावा सोनम कपूर का तीसरा लुक भी काफी खूबसूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में सोनम कपूर ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है। सोनम के गाउन में फ्रिल्स की लेयर बनी हुई है। स्लीव पर भी फ्रिल्स की लेयर है। इस ड्रेस के साथ सोनम कपूर का हेयर स्टाइल भी खास है। सोनम ने बालों को थोड़ा लूज बांधा हुआ है साथ ही सफेद रंग का फूल लगाया हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
Sonam Kapoor
- फोटो : instagram
आपको बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही सोनम का भी कान से पुराना रिश्ता है। सोनम कई साल से इस फेस्टिवल में जाती रही हैं। भारत से इस बार करीब 10 सितारे 'कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बने। ऐश्वर्या और प्रियंका के लुक जबरदस्त रहे हैं ऐसे में अब सबकी निगाहें सोनम कपूर पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।