कान फिल्म फेस्टिवल को शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं और यह धीरे-धीरे अपने पूरे रंग में आ रहा है। फेस्टिवल में भारत का नेतृत्व करने के लिए पहले से ही देश के सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद हैं, जिनमें ए आर रहमान से लेकर दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, पूजा हेगड़े,हिना खान तक शामिल हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वेब सीरीज 'आश्रम' से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री त्रिधा चौधरी भी कान में शिरकत करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद त्रिधा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है।
Tridha Choudhury: कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी त्रिधा चौधरी, पोस्ट शेयर कर फैंस को दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट कर कही यह बात
कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने जलवे बिखेर रही हैं। उन्हीं का साथ देने अब त्रिधा भी वहां पहुंचने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 'आश्रम' फेम त्रिधा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए लिखा,"क्या आप मेरे कान 2022 के लुक को देखने के लिए उत्सुक हैं? हां या ना ???" अपने फैंस से ऐसा सवाल पूछकर उन्होंने यूजर्स के दिलों में उनके लुक को लेकर एक्साइटमेट बढ़ा दी है। उनके फैंस उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपनी इस उत्सुकता को दिखा रहे हैं।
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए फैंस लगातार त्रिधा की साझा की गई तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई उनके मेकअप की। त्रिधा के एक फैन ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा,"आप ब्लैक ड्रेस में कितनी खूबसूरत लग रही हो...मेरी फेवरेट एक्ट्रेस।" एक दूसरे यूजर ने लिखा,"बहुत प्यारी...मैं आपसे और आपके बालों से बहुत प्यार करता हूं।" एक अन्य ने लिखा,"हां..बिल्कुल मैं आपका लुक देखने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।"
इन दिनों चर्चाओं में हैं त्रिधा
इन दिनों त्रिधा प्रकाश झा की बहुचर्चित वेब सीरीज 'आश्रम 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह सीरीज के पिछले सीजन में बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन देकर चर्चा में आई थीं। इसके अलावा वह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' में भी रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी।