अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वर्ष 2017 के बाद से लगातार कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रही हैं। मगर, इस साल वह इस फेस्टिवल में ज्यूरी का हिस्सा हैं। हाल ही में दीपिका ने अन्य ज्यूरी सदस्यों से मुलाकात के बारे में बात की है। दीपिका ने कहा कि वह ईरानी फिल्म निर्माता असगर फरहादी और अंग्रेजी अभिनेता रेबेका हॉल समेत कुछ ज्यूरी सदस्यों को तो जानती थीं, लेकिन कुछ सदस्यों के काम के बारे में उन्हें खुद जानकारी हासिल करनी थी। दीपिका ने कहा कि यह मसला अन्य ज्यूरी सदस्यों के साथ भी देखा गया। बता दें कि दीपिका के साथ कान में अभिनेत्री रेबेका हॉल, स्वीडन से नूमी रैपेस, इटली से फिल्म निर्माता जैस्मिन टर्नका, ईरान से असगर फरहादी, अमेरिका से जेफ निकोल्स और नॉर्वे से जोआचिन ट्रायर भी ज्यूरी का हिस्सा बने हैं। फ्रांसीसी अभिनेता विंसेंट लिंडन पैनल के प्रमुख हैं।
Cannes Film Festival 2022: दीपिका ने माना, 'बाकी ज्यूरी सदस्यों को नहीं जानती थी', पहली मुलाकात के बाद तय किया कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 23 May 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन