सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: बॉलीवुड में आठ साल पूरे होने पर कृति सेनन ने शुरू किया अपना नया सफर, इस बिजनेस में रखा कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 23 May 2022 03:22 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon makes her new debut as an entrepreneur, launches The Tribe in the field of fitness
कृति सेनन - फोटो : Instagram

कृति सेनन बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। कृति को फिल्मी दुनिया में कदम रखे पूरे आठ साल हो गए हैं और ऐसे मौके पर अभिनेत्री ने एक नए क्षेत्र में कदम रख दिया है। इस खास मौके पर कृति सेनन ने एक बिजनेसवुमन के रूप में अपने नए उद्यम की घोषणा की है। अभिनेत्री ने फिटनेस के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने फिटनेस कॉम्यूनिटी में निवेश करते हुए 'द ट्राइब' को लॉन्च किया है। इस बारे में कृति सेनन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी।

Trending Videos
Kriti Sanon makes her new debut as an entrepreneur, launches The Tribe in the field of fitness
कृति सेनन - फोटो : insta

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कृति जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। कृति के साथ उनके तीन ट्रेनर्स और को-फाउंडर रोबिन बहल, करण साहनी और अनुष्का नंदिनी नजर आ रहे हैं। इन तीनों के साथ ही कृति ने निवेश किया है। 'द ट्राइब' के जरिए अभिनेत्री फिटनेस के लेवल को एक कदम और ऊपर ले जाना चाहती हैं, जिस बारे में उन्होंने कैप्शन में बताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon makes her new debut as an entrepreneur, launches The Tribe in the field of fitness
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा, 'आठ साल पहले मैंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के रूप में अपनी यात्रा शुरू की, जिसमें कुछ लोगों ने मेरी मदद की। इन लोगों ने मुझे उड़ने के लिए पंख दिए और मुझ पर विश्वास किया। आज आठ साल बाद मैं अपने तीन अद्भुत प्रतिभाशाली सह-संस्थापक अनुष्का नंदिनी, करण साहनी और रॉबिन बहल के साथ एक उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं, क्योंकि हम अपना पैशन प्रोजेक्ट द ट्राइब लॉन्च कर रहे हैं।'

Kriti Sanon makes her new debut as an entrepreneur, launches The Tribe in the field of fitness
कृति सेनन - फोटो : instagram/sukritigrover

इस कैप्शन में कृति ने यह भी बताया कि उनकी फिटनेस जर्नी साल 2021 में शुरू हुई थी क्योंकि तब फिल्म 'मिमी' के लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया था। एक्ट्रेस के बताया कि लॉकडाउन के दिनों में जब जिम बंद थे, तब रॉबिन, करण और अनुष्का ने ही फिट रहने में उनका साथ दिया था और उन्होंने ही अभिनेत्री को विश्वास दिलाया कि फिट रहने के लिए आपको प्रेरणा, सही मार्गदर्शन और एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो आपकी एक्सरसाइज को मजेदार बना सके। 

विज्ञापन
Kriti Sanon makes her new debut as an entrepreneur, launches The Tribe in the field of fitness
टाइगर श्रौफ, कृति सेनन - फोटो : social media

कृति सेनन की करियर की बात करें तो अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में साल 2014 में कदम रखा था। अभिनेत्री की पहली फिल्म 'हीरोपंती' थी, जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आईं। इसके बाद कृति ने 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी', 'हम दो हमारे दो', 'लुका छुपी' और 'मिमी' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed