फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 साल पुरानी कड़वाहट खत्म होते ही ऐश्वर्या के नक्शे-कदम पर निकलीं सोनम कपूर, सबूत हैं ये तस्वीरें

Sun, 13 May 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Cannes Film Festival 2018 Sonam Kapoor To Arrive With Anand Ahuja
Sonam Kapoor

सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच का मनमुटाव 9 साल बाद ही सही लेकिन आखिरकार खत्म हो चुका है। सोनम कपूर ने ऐश्वर्या राय के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट लिखा है और पूर्व मिस वर्ल्ड को सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए बधाई दी है। इससे पहले सीनियर एक्ट्रेस भी सारी कड़वाहट भूलकर सोनम के रिसेप्शन में पहुंचीं। 

 

My gorgeous co-ambassador is on instagram! Cant wait to see you kill it at cannes! @aishwaryaraibachchan_arb 💕 #weareworthit @lorealmakeup @lorealhair

A post shared by SonamKAhuja (@sonamkapoor) on

Cannes Film Festival 2018 Sonam Kapoor To Arrive With Anand Ahuja
Sonam Kapoor

अब सोनम कपूर एक बार फिर ऐश्वर्या के नक्शे कदम पर चलती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय जिस पर्सनल केयर ब्रांड की एंबैसडर हैं, उसी कंपनी के साथ सोनम कपूर ने भी डील की। ऐश्वर्या की तरह सोनम कपूर भी मशहूर कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं। अब पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ सोनम कपूर निजी जिंदगी के मामलों में भी ऐश्वर्या राय से प्रेरित नजर आ रही हैं। 

Cannes Film Festival 2018 Sonam Kapoor To Arrive With Anand Ahuja
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram

20 अप्रैल 2007 में शादी के बाद ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन के साथ कांस रवाना हुई थीं। रेड कार्पेट पर भी वह पति का हाथ थामे नजर आईं। इसके अगले साल 2008 में वह अपने सास-ससुर जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को भी साथ ले गईं। अब सोनम कपूर भी ऐश्वर्या की तरह ही अपने पति के साथ कांस रवाना हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes Film Festival 2018 Sonam Kapoor To Arrive With Anand Ahuja
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram
पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सोनम कपूर पति के बिना ही कांस जाएंगी। मगर अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें आईं हैं जिसमें यह न्यूलीवेड कपल प्लेन में साथ बैठा नजर आ रहा है। 

 

They are the cutest couple of B-Town 😍 agree or not !! . . . . . . #AnandAhuja #sonamkapoor #EverydayPhenomenal #Sonamkishadi @anandahuja @sonamkapoor

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja ❤️✌️ (@sonamkishaadi) on

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2018 Sonam Kapoor To Arrive With Anand Ahuja
Sonam Kapoor

सोनम कपूर शादी के बाद पहली बार रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड की फैशन आइकॉन होने के नाते माना जा रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी वह अपनी स्टाइल से सबको इंप्रेस करेंगी। कांस से लौटकर सोनम कपूर फिल्म फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और दो फिल्मों- 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed