{"_id":"5ce17bb9bdec2206fd72c038","slug":"cannes-film-festival-2019-priyanka-chopra-and-nick-jonas-spotted-to-eating-pizzas-in-hotel-balcony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes में प्रियंका चोपड़ा की कैसे सेवा कर रहे हैं निक, तस्वीरों में दिखा सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cannes में प्रियंका चोपड़ा की कैसे सेवा कर रहे हैं निक, तस्वीरों में दिखा सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 20 May 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों मनोरंजन जगत में कान फिल्म फेस्टिवल की धूम मची हुई है। इस फेस्टिवल में जहां फिल्मों की चर्चा ज्यादा हो रही है वहीं कई हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस कान फिल्म फेस्टिवल में पति निक जोनस के साथ काफी चर्चा में हैं। अब उन्हें पति के साथ मस्ती करते देखा गया है।
2 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में ये दोनों होटल की बालकनी में पिज्जा खाते नजर आ रहे हैं। जी हां, वायरल तस्वीर में निक प्रियंका को अपने हाथों से पिज्जा खिलाते दिखाई दिए हैं। इस तस्वीर में ये दोनों व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आए हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर को प्रियंका के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन दोनों के फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कान फिल्म फेस्टिवल के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक मैग्जीन की आफ्टर पार्टी में शिरकत की। पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने लुक को लेकर छाई रहीं।
अपने इस लुक के लिए प्रियंका ने हाई-स्लिट शिमरी ड्रेस पहनी थी। प्रियंका की इस ड्रेस की डीप नेकलाइन थी। उन्होंने अपनी इस बोल्ड और रिवीलिंग को बहुत खूबसूरती के साथ कैरी किया हुआ था।
अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने डायमंड ईयरिंग्स के साथ पोनी बना रखी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किया हुआ था। प्रियंका ने इस पार्टी में जैसे ही एंट्री हर किसी की नजरें उन पर जा टिकी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारों ने धूम मचा रखी है। इस साल कान में अभी तक दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और हिना खान ने अपने लुक्स से खूब वाहवाही बटोरी। रेड कार्पेेट के अलावा ये सितारे कान की कई पार्टियों और डिनर पार्टी में दिख चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।