फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 8 फिल्में, एक में तो भूत ने भी लड़ा चुनाव

Mon, 20 May 2019 11:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 20 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
exit polls 2019 lok sabha election results Bollywood Film Based On Politics
raajneeti - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल सामने आते ही, जहां ज्यादातर सर्वे में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, वहीं यूपीए भी 2014 के मुकाबले बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। वहीं चुनाव की बेला को भुनाने में बॉलीवुड पीछे नहीं है। जी हां, चुनाव और फिल्मों का गहरा संबंध रहा है। पुराने समय से ही देखें तो चुनावों के दौरान राजनीति के इर्द-गिर्द कई फिल्में बनती रही हैं। फिल्मकार खासतौर से अपनी फिल्म की कहानी राजनीतिक मुद्दों पर रचते आए हैं और चुनाव के मौसम में ऐसी फिल्मों का प्रमोशन करना उनके लिए सोने पे सुहागा है। आईए जानते हैं, उन 8 फिल्मों के बारे में तो, जिसमें राजनीति को खूब भुनाया गया।
exit polls 2019 lok sabha election results Bollywood Film Based On Politics
Jackky Bhagnani - फोटो : social media
यंगिस्तान
हिंदुस्तान में बसता है एक यंगिस्तान। ये यंगिस्तान इस देश की तकदीर बदलने का माद्दा रखता है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही इस फिल्म की कहानी गढ़ी गई है। फिल्म का हीरो एक राजनेता है और का चुनाव लड़ने जा रहा है। वह किस तरह युवाओं की सोच को बदलना चाहता है और किस तरह वह लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करता है, इसी के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। वैसे  यह फिल्म राजनीति के रंग में रंगी एक प्रेम कहानी है। 
exit polls 2019 lok sabha election results Bollywood Film Based On Politics
Gulaab Gang - फोटो : social media
गुलाब गैंग
माधुरी दीक्षित और जूही चावला की इस फिल्म में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में राजनीति और जनता के बीच चल रहे गंदे खेलों को भी बड़ी खूबी से पेश किया गया। जूही (सुमित्रा देवी) एक राजनेता हैं और राजनीति की बारीकियां अच्छी तरह जानती हैं। वो सत्ता हासिल करने के लिए रज्जो (माधुरी) को लुभाने और उसका फायदा चुनाव में उठाना चाहती हैं। रज्जो सुमित्रा की नीयत भांप उसके खिलाफ ही चुनाव लड़ती है। बस, यहीं से इनके किरदारों के अस्तित्व की लड़ाई शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
exit polls 2019 lok sabha election results Bollywood Film Based On Politics
Bhoothnath Returns - फोटो : social media
भूतनाथ रिटर्न्स
अमिताभ बच्चन की भूतनाथ वर्ष 2008 में आई थी। इसमें एक भूत और बच्चे की दोस्ती ने जमकर धमाल मचाया था। 2014 में जब भूतनाथ ने वापसी की तो कहानी को मौजूदा समय से जोड़ने के लिए इसमें लोकसभा इलेक्शन का रंग पिरोया गया। अब आप इसी से फिल्म के तेवरों का अंदाजा लगा सकते हैं। फिल्म में बोमन ईरानी नेता के रोल में हैं और वे बड़ा ही मजेदार डायलॉग कहते हैं, “इलेक्शन सर्कस की तरह होता है यहां जोकर सिर्फ टाइमपास के लिए होता है, टिकटें खरीदी जाती हैं शेर को देखने के लिए।” भूतनाथ को इलेक्शन लड़ते भी दिखाया था। 
विज्ञापन
exit polls 2019 lok sabha election results Bollywood Film Based On Politics
nayak - फोटो : social media
नायक
अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक: द रियल हीरो’ आप नहीं भूले होंगे। 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म  ‘एक आम आदमी के राजनीति में आने की कहानी है। फिल्म में एक साधारण इंसान (पत्रकार) को एक दिन के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का मौका दिया जाता है। फिर उसके बाद शुरू होती है प्रशासनिक प्रणाली को सुधारने और भ्रष्टाचार को खत्म करने की रोमांचक कहानी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed