फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्टिंग ही नहीं बॉलीवुड से जुड़े हैं ये 7 शानदार करियर, लाखों में कमाइए

Sun, 05 May 2019 06:02 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 05 May 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
Career options in film industry other than acting in bollywood industry
lakme fashion week
फिल्म इंडस्ट्री में जाने वाले हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि वह एक्टर बने और लाखों कमाए। सभी चाहते हैं कि लोग उनके आगे-पीछे घूमें और पूरी दुनिया उन्हें जाने। लेकिन एक्टिंग के अलावा भी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे करियर हैं जो आपको फेमस तो करेंगे ही साथ ही इनसे आप लाखों कमा सकते हैं।
Career options in film industry other than acting in bollywood industry
fashion
फैशन स्टाइलिस्ट
एक फैशन स्टाइलिस्ट का काम फिल्म या किसी कार्यक्रम के लिए लोगों को स्टाइल करना होता है। सेलेब्रिटी जो भी कपड़़े पहनते हैं, वह स्टाइलिस्ट स्टाइल करते हैं। यह सलाना लाखों में कमाते हैं। अनायता श्रौफ अदजानिया बॉलीवुड की एक सफल स्टाइलिस्ट हैं।
Career options in film industry other than acting in bollywood industry
saroj khan
कोरियोग्राफर
सरोज खान और फराह खान का नाम तो आपने सुना ही होगा। दोनों ने बॉलीवुड में कई सितारों को अपने इशारों पर नचाया है। कोरियोग्राफर बन कर आप भी सबको अपनी उंगली पर नचा सकते हैं। कोरियोग्राफर लाखों में खेलते हैं साथ ही देश-विदेश भी खूब घूमते हैं। रेमो डिसूजा, गीता, श्यामक डावर, गणेश आचार्य और वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड के फेवरेट कोरियोग्राफर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Career options in film industry other than acting in bollywood industry
Photographer
फोटोग्राफर
फोटोग्राफी को लोग आजकल काफी पसंद कर रहे हैं। कई कॉलेजों ने भी फोटोग्राफी ने कोर्स निकालने शुरू किए हैं। अगर लम्हों को कैद करना आपको भी पसंद है तो फोटोग्राफी एक अच्छा विकल्प है। इसमें सैलरी ज्यादातर प्रोजेक्ट्स के अनुसार मिलती है, जितने ज्यादा प्रोजेक्ट्स उतनी बढ़िया सैलरी। डब्बू रत्नानी और अतुल कसबेकर काफी फेमस इंडियन फोटोग्राफर हैं।
विज्ञापन
Career options in film industry other than acting in bollywood industry
Super Dancer 2
बैकग्राउंड डांसर
किसी गाने पर अपने फेवरेट एक्टर को डांस करते हुए तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी पीछे डांस कर रहे लोगों पर ध्यान दिया है। बैकग्राउंड डांसर्स को हर शो के हजारों मिलते हैं। अगर आप श्यामक डावर या रैमो डिसूजा के ग्रुप से जुड़ जाते हैं, तब तो आप लाखों में खेलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed