फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस 3' रिलीज होते ही फिर कानूनी पचड़े में फंसे सलमान, कटरीना समेत इन 8 सेलेब्स के खिलाफ भी केस

Fri, 15 Jun 2018 06:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 15 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Case Filed Against Salman Khan And Eight Other Bollywood Celebs By US Company
salman khan
कानूनी पचड़ों में फंसने के आदि हो चुके बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के खिलाफ अब अमेरिका में केस दर्ज हुआ है। उन पर पैसे लेने के बावजूद कॉन्सर्ट में परफॉर्म ना करने का आरोप लगा है। यही नहीं इस मामले में सलमान के अलावा बॉलीवुड के आठ अन्य सेलेब्स भी आरोपी बनाए गए हैं। 


 
Case Filed Against Salman Khan And Eight Other Bollywood Celebs By US Company
Salman Khan
इंडियन-अमेरिकन कॉन्सर्ट प्रमोटर 'द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप' ने अमेरिका के इलिनॉय स्थित नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दर्ज कराया है। कंपनी ने सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा,अक्षय कुमार, उदित नारायण, उषा मंगेश्कर और अलका याग्निक के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। 

 
Case Filed Against Salman Khan And Eight Other Bollywood Celebs By US Company
सलमान खान
क्या है मामला?
दरअसल, द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने 1 सितंबर, 2013 को शिकागो के सीयर्स सेंटर में एक कॉन्सर्ट रखा था। भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के मौके पर इसका आयोजन किया जाना था। कंपनी का आरोप है कि सेलेब्स ने एडवांस लेने के बावजूद शो में परफॉर्म नहीं किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case Filed Against Salman Khan And Eight Other Bollywood Celebs By US Company
सलमान - फोटो : SELF
कंपनी का आरोप है कि सलमान को 2 लाख अमेरिकी डॉलर, कैटरीना को 40 हजार अमेरिकी डॉलर और सोनाक्षी को 36 हजार अमेरिकी डॉलर एडवांस के तौर पर दिए गए थे। हालांकि, इसी दौरान काला हिरण मामले में सलमान खान के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और उनके विदेश जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इस वजह से शो को कैंसिल करना पड़ा था। 

 
विज्ञापन
Case Filed Against Salman Khan And Eight Other Bollywood Celebs By US Company
Salman Khan
शो कैंसिल होने की वजह से कंपनी को 10 लाख डॉलर का नुकसान हुआ। आरोप के मुताबिक, जब कलाकारों से एडवांस के पैसे मांगे गए तो उन्होंने इंकार कर दिया। यही नहीं इन एक्टर्स ने अन्य प्रमोटर के साथ कॉन्सर्ट करने का करार कर लिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed