फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक-दो नहीं पूरे 14 कट लगने के बाद रिलीज हुई है 'विश्वरुपम-2', ये रही म्यूट किए गए शब्दों की लिस्ट

Fri, 10 Aug 2018 06:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
CBFC mutes 14 words in kamal haasan starrer Vishwaroopam 2
vishwaroopam 2

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ तमाम विवादों के बाद आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। कमल हासन की इस फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले सेंसर बोर्ड से एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी तब जाकर आज यह दर्शकों तक पहुंच पाई है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में एक दो नहीं बल्कि 14 कट लगाए हैं, तब जाकर यह रिलीज हो पाई है।  


 

CBFC mutes 14 words in kamal haasan starrer Vishwaroopam 2
vishwaroopam 2
अंग्रेजी साइट द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक 'विश्वरूपम 2' में सेंसर बोर्ड ने 14 कट लगाए हैं तब जाकर इसे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने की इजाजत दी है। खासतौर पर इसके हिंदी वर्जन में 'इंडियन फॉरेन सर्विस' शब्द को हटाने के बाद ही सेंसर बोर्ड ने अपनी संतुष्टि दिआई थी। इसके अलावा फिल्म के शुरुआत में यह डिस्क्लेमर दिखाए जाने को कहा कि इस फिल्म का वास्तविक घटनाओं से कोई वास्ता नहीं है, यह फिल्म पूरी तरह से एक काल्पिनक है।  


 
CBFC mutes 14 words in kamal haasan starrer Vishwaroopam 2
vishwaroopam 2
वहीं, फिल्म के तमिल वर्जन में इस फिल्म से सेंसर बोर्ड ने ‘बास्टर्ड’, ‘बाबू’, ‘पाकिस्तान’, ‘साउथ ब्लॉक’, ‘भारत माता’ और ‘अल्लाह’ जैसे शब्दों को म्यूट करने का आदेश दिया था। अब जब दर्शक 'विश्वरुपम 2' दर्शक तमिल देखें तो उन्हें इन शब्दों की जगह पर 'बीप..बीप..' का साउंड सुनाई देगा। बता करें फिल्म की तो इसकी कहानी कमल हासन के द्वारा लिखी गई है और डायरेक्ट की गई है। इसमें शेखर कपूर, वहीदा रहमान, राहुल बोस, पूजा कुमार, जयदीप अहलावत, नस्सर, अनंत महादेवन, युसुफ हुसैन और राजेन्द्र गुप्ता जैसे एक्टर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBFC mutes 14 words in kamal haasan starrer Vishwaroopam 2
vishwaroopam 2
फिल्म ‘विश्वरूप 2’ के रिव्यू की बात करें तो रवि बुले ने 1.5 स्टार देते हुए लिखा है, 'विश्वरूपम 2' वन मैन शो है। मगर फ्लॉप। 2013 में आई 'विश्वरूपम' का यह सीक्वल निराश करता है। खास तौर पर कहानी और स्क्रिप्ट। इस मामले में यह बेहद औसत फिल्म है, बावजूद इसके कि लेखन की बागडोर खुद कमल हासन ने संभाली। अभिनय के मामले में वह हमेशा की तरह जोरदार हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं कहते-करते, जिससे फिल्म देखने की ठोस वजह मिले। पिछली फिल्म में रॉ एजेंट मेजर विसम अहमद कश्मीरी (कमल हासन) ने अल-कायदा के आतंकी उमर कुरैशी (राहुल बोस) के पत्नी-बच्चों को अंत में बचा लिया था। इस बार उस आतंकी ने भारत में 60 से ज्यादा बम लगा दिए हैं, जिन्हें ढूंढ कर बेकार करने की चुनौती है। क्या हीरो इस चुनौती से पार पा सकेगा?

 
विज्ञापन
CBFC mutes 14 words in kamal haasan starrer Vishwaroopam 2
kamal haasan
'खुफियागिरी' और एक्शन 'विश्वरूपम 2' का मुख्य आधार हैं लेकिन फिल्म बार-बार बहकती है। आपने पहला हिस्सा नहीं देखा तब तो मुश्किल होगी ही पर 'विश्वरूपम' देखी भी हो तो कुछ-कुछ मिनटों में आने वाले फ्लैशबैक फिल्म की गति पर ब्रेक लगाते हैं। हेलीकॉप्टर, बम, बंदूक चलने के बीच हीरो के पास दो हसीनाएं (पूजा कुमार और आंद्रिया जेरिम) हैं लेकिन जेम्स बॉन्ड जैसा जादू नहीं जाग पाता। वास्तव में यहां किरदारों को सही ढंग से नहीं गढ़ा गया और एक मसाला फिल्म से आगे नहीं सोचा गया। अचानक कोई आता और अचानक गायब हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed