फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh-Aryan Khan: शाहरुख-आर्यन को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है सीबीआई, वानखेड़े मामले में आया नया मोड़

Wed, 21 Jun 2023 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Jun 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
CBI may be Called Jawan Actor Shah rukh Khan Aryan Khan to record Statement in Sameer Wankhede Bribery Case
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े से जुड़ी एक जांच के सिलसिले में सीबीआई पिता पुत्र के बयान को दर्ज कराने के लिए बुला सकती है। आर्यन को एनसीबी ने पिछले साल एक कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। तब वानखेड़े इस मामले में जांच अधिकारी थे। 


Satyaprem Ki Katha: सत्यप्रेम की कथा में होगा पसूरी का 'रीमेक', जानें कब रिलीज होगा गाना

CBI may be Called Jawan Actor Shah rukh Khan Aryan Khan to record Statement in Sameer Wankhede Bribery Case
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि वानखेड़े के कहने पर आरोपी किरण गोसावी और सैनविले डिसूजा ने शाहरुख से 25 करोड़ रुपये की मांग की थी, इसलिए इस कथित जबरन वसूली मामले में अभिनेता का बयान दर्ज किया जाएगा। 
Choi Sung Bong: कोरियाई गायक चोई सुंग बोंग की हुई मौत, घर में पड़ा मिला शव

CBI may be Called Jawan Actor Shah rukh Khan Aryan Khan to record Statement in Sameer Wankhede Bribery Case
आर्यन खान, समीर वानखेड़े - फोटो : Social media

बता दें कि 11 मई को सीबीआई ने वानखेड़े, समेत कई एनसीबी अधिकारियों के खिलाफ 25 करोड़ रुपये की रिश्वत के लिए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी। इन लोगों पर आरोप है है कि इन्होंने आर्यन को नहीं फंसाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। 
Babil Khan: पिता इरफान खान की यादों में डूबे बाबिल खान, खास तस्वीर साझा कर लिखा भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI may be Called Jawan Actor Shah rukh Khan Aryan Khan to record Statement in Sameer Wankhede Bribery Case
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वानखेड़े इन आरोपों के शुरू से ही बेबुनियाद ठहराते आए हैं। अपने बचाव में वह कथित तौर पर शाहरुख द्वारा भेजे गए संदेशों का भी हवाला दे चुके हैं। इस केस को लेकर वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि सीबीआई ने उनके  खिलाफ बदले की कार्रवाई की है। फिलहाल, वानखेड़े को इस केस में उच्च न्यायालय की तरफ से 23 जून तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी गई है।  
Ayushmann Khurrana: एक्टर के साथ गायक होने पर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं आयुष्मान, नए गाने पर दिया यह अपडेट

विज्ञापन
CBI may be Called Jawan Actor Shah rukh Khan Aryan Khan to record Statement in Sameer Wankhede Bribery Case
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, आर्यन भी वेब सीरीज के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी गई है।
Lust Stories 2: लस्ट स्टोरीज 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, काजोल और नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed