फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में बढ़ी घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ा हुआ बॉलीवुड और खेल जगत, वीडियो जारी कर कही ये बात

Mon, 20 Apr 2020 01:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 20 Apr 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Celebrities Fight Against Domestic Violence Amid Lockdown Dia Mirza Vidya Balan Virat Kohli Anushka Sharma
Virat Kohli, Anushka Sharma, Madhuri Dixit - फोटो : Social Media

देश इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। इसके बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। लेकिन इस बीच घरों में घेरलू हिंसा के भी मामले बढ़ने लगे हैं। इस गंभीर मामले पर अब बॉलीवुड स्टार्स और खेल जगत के लोग साथ आए हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन की मांग करते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

Celebrities Fight Against Domestic Violence Amid Lockdown Dia Mirza Vidya Balan Virat Kohli Anushka Sharma
Bollywood - फोटो : Social Media

इस वीडियो में अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, राहुल बोस, दीया मिर्जा और करण जौहर बड़े बॉलीवुड एक्टर्स संदेश दे रहे हैं। वहीं उनका साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और मिताली राज जैसे बड़े खिलाड़ी दे रहे हैं। सभी साथ मिलकर कह रहे हैं कि घरेलू हिंसा के खिलाफ चुप न बैठें और अपनी आवाज उठाएं।

Celebrities Fight Against Domestic Violence Amid Lockdown Dia Mirza Vidya Balan Virat Kohli Anushka Sharma
Bollywood - फोटो : Social Media

वीडियो में स्टार्स और खिलाड़ी मिलकर कहते हैं, 'लॉकडाउन में, घरेलू हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। हम सभी पुरुषों को कहते हैं, यही समय है हिंसा के खिलाफ खड़े होने का। महिलाओं से हम कहना चाहते हैं, यही समय है अपनी चुप्पी तोड़ने का। अगर आप घेरलू हिंसा का शिकार हैं, फिर चाहे वो घर पर हों, आपको रिपोर्ट करना चाहिए. घरेलू हिंसा पर भी लॉकडाउन लगाया जाए।'

View this post on Instagram

If you have been a victim, witness or a survivor of the domestic violence, please report. 🙏🏼 #LockdownOnDomesticViolence #Dial100 @cmomaharashtra_ #DGPMaharashtra @adityathackeray @aksharacentreindia

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities Fight Against Domestic Violence Amid Lockdown Dia Mirza Vidya Balan Virat Kohli Anushka Sharma
घरेलू हिंसा की शिकायतें बहुत कम दर्ज होती हैं

दिल्ली में बढ़ते मामले
लॉकडाउन के शुरूआती 11 दिनों में 92 हजार महिलाओं ने की घरेलू हिंसा की कॉल कर शिकायत की। इस संबंध में एक गैर सरकारी संस्था ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिबर्टीज एंड सोशल जस्टिस की ओर से याचिका दायर करके तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की गई। दिल्ली हाईकोर्ट ने महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और बाल शोषण के बढ़ते मामलों पर केन्द्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
Celebrities Fight Against Domestic Violence Amid Lockdown Dia Mirza Vidya Balan Virat Kohli Anushka Sharma
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उद्धव ठाकरे ने जताई चिंता
महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करना महाराष्ट्र की संस्कृति नही है। वो इन घटनाओं को सहन नहीं करेंगे।

कोरोना को मात दे चुके लोगों से ऋतिक और अजय देवगन ने की अपील, बोले- आपके ब्लड में बुलेट, इसे डोनेट करें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed