{"_id":"60e7f11eb496945479483d5e","slug":"celebrities-who-are-down-to-earth-after-being-successful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों-अरबों की संपत्ति लेकिन जरा भी नहीं है घमंड, आज भी आम जीवन जीते हैं ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों-अरबों की संपत्ति लेकिन जरा भी नहीं है घमंड, आज भी आम जीवन जीते हैं ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 10 Jul 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जमीन से जुड़े सितारे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई सितारे ऐसे होते हैं जो करोड़ों भी कमा लें फिर भी अपने संघर्ष के दिन नहीं भूलते। ये संघर्ष उन्हें हमेशा इस बात का अहसास दिलाता है कि यहां कुछ भी हमेशा के लिए नहीं है तभी तो ये सितारे जमीन से जुड़े रहते हैं। उन्हें अपनी सक्सेस का जरा भी अहम नहीं होता। नाना पाटेकर से लेकर देश- विदेश के सबसे लोकप्रिय एक्टर रजनीकांत भी कुछ इसी तरह के इंसान हैं। इन लोगों के पास किसी चीज की कमी नहीं है लेकिन ये आज भी सादा जीवन जीना ही पसंद करते हैं।
नाना पाटेकर फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। नाना अपनी सादगी भरी जिंदगी जीने के लिए भी जाने जाते हैं। नाना ने फिल्मों से दौलत शोहरत तो कमाई लेकिन कभी अपनी सादगी नहीं भूले, तभी तो उनकी करोंड़ों में फैन फॉलोइंग है। नाना आज भी जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं।
2 of 6
रजनीकांत
- फोटो : PTI
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को उनके फैन्स भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत ने एक्टिंग करने से पहले बड़ा संघर्ष किया है। रजनीकांत फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट, शेयर्स, प्रोडक्शन और स्टूडियोज में अपना पैसा लगाते हैं। वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर भी हैं बावजूद इसके उनमें जरा भी घमंड नहीं है, वो आज भी आम जीवन जीना पसंद करते हैं। आपने उन्हें अकसर फैंस के साथ बैठकर खाना खाते हुए देखा होगा।
3 of 6
अरिजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरिजीत सिंह देश के सबसे टॉप के सिंगर होने के बावजूद जमीन से जुड़े हुए शख्स हैं। अरिजीत सिंह की फिल्म 'आशिकी 2' के सॉन्ग 'तुम ही हो' ने किस्मत बदल दी। अरिजीत अवॉर्ड समारोह हो या कोई इवेंट सादे कपड़ों में ही जाना पसंद करते हैं। एक बार वो अवॉर्ड शो में चप्पल पहनकर चले गए थे। अरिजीत सिंह इतने फेम और सक्सेस के बाद काफी शर्मीले स्वभाव के हैं और उन्हें अटेंशन पसंद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
महेंद्र सिंह धोनी के पास आज किसी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने जो कुछ हासिल किया है अपने दम पर किया है। धोनी की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इससे पहले वो फ्लाइट के समय में देरी होने पर प्लेटफार्म पर नीचे ही सो गए थे। अब जरा सोचिए जिस शख्स का दुनिया दीवाना हो उसे अपने पर जरा भी गुमान ना हो...
विज्ञापन
5 of 6
चिरंजीवी
- फोटो : Twitter
कौन सोचता होगा कि सुपरस्टार चिरंजीवी जैसा शख्स घर में अपनी मां की मदद करता है। वैक्यूम क्लीनर से घर की सफाई करता और खाना बनाने में मदद करता है लेकिन ये सच है। चिरंजीवी जमीन से जुड़े इंसान हैं और करोड़ों की दौलत होने के बाद भी वो सादा जीवन ही जीते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।