{"_id":"64a58f6d6f4cceda530992ec","slug":"celebs-plays-transgender-roles-sushmita-sen-ashutosh-rana-nawazuddin-siddiqui-sadashiv-amrapurkar-akshay-kumar-2023-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: इन सेलेब्स ने पर्दे पर निभाई ट्रांसजेंडर की भूमिका, दमदार अदाकारी से किरदार में फूंक दी जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: इन सेलेब्स ने पर्दे पर निभाई ट्रांसजेंडर की भूमिका, दमदार अदाकारी से किरदार में फूंक दी जान
बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों को कई तरह के किरदार निभाकर खुद को साबित करना होता है। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर वे दर्शकों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन किसी भी किरदार को करने के लिए उन्हें खुद को भूलना पड़ता है और केवल उस किरदार को सर्वश्रेष्ठ तरीके से प्रदर्शित करने पर ध्यान देना होता है। फिल्मों में कई तरह के रोल निभाने के लिए सेलेब्स को कड़ी मेहनत करते हैं। बतौर कलाकार वे फिल्मों में किसी भी तरह का किरदार निभाने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार रहते हैं। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान किया और अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीता। चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो पर्दे पर किन्नर बनने से हिचकिचाए नहीं...
2 of 10
सुष्मिता सेन
- फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं सुष्मिता सेन के बारे में। 'आर्या' के जरिए धमाकेदार वापसी करने वाली अभिनेत्री सुष्मिता अब अपनी अगली वेब सीरीज 'ताली' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में सीरीज का मोशन पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें उनका ट्रांसजेंडर वाला धमाकेदार लुक देखने को मिला। इस सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत का किरदार निभा रही हैं, जिसमें उनके द्वारा किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा।
3 of 10
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का। अक्षय भी पर्दे पर ट्रांसजेंडर का किरदार निभा चुके हैं। अक्षय ने फिल्म 'लक्ष्मी' में एक किन्नर की भूमिका निभाई थी। लक्ष्मी साउथ फिल्म 'कंचना' की रीमेक थी। फिल्म में ट्रांसजेंडर के किरदार में अक्षय ने दर्शकों को प्रभावित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
विजय राज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अभिनेता विजय राज का नाम भी शामिल है। अभिनेता विजय राज ने आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किन्नर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में विजय राज कुछ ही वक्त के लिए नजर आए थे, लेकिन उनके छोटे से किरदार ने फिल्म में जानफूंक दी थी। दर्शकों ने उनकी दमदार अदाकारी की खूब तारीफ भी की थी।
विज्ञापन
5 of 10
आशुतोष राणा
- फोटो : सोशल मीडिया
आशुतोष राणा भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आशुतोष राणा ने अक्षय कुमार की फिल्म 'संघर्ष' में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में वह खलनायक के रूप में नजर आए थे। ट्रांसजेंडर के किरदार में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए आशुतोष ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे। फिल्म में उनका किरदार काफी खतरनाक था, जिसे देख सबकी रूह कांप गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।