फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सलमान ने बुक किया 'जवान' का पहला टिकट और मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 12 Jul 2023 08:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 12 Jul 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap Shahrukh Khan Jawan Salman Vivek Agnihotri Sushant Singh Rajput Animal entertainment news
सलमान खान, कंगना रणौत - फोटो : social media

मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

Filmy Wrap Shahrukh Khan Jawan Salman Vivek Agnihotri Sushant Singh Rajput Animal entertainment news
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : social media

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की सुर्खियां जोरो पर हैं। दोनों के लिंकअप की खबर तब से चल रही हैं, जब बीते वर्ष ये साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद करण जौहर के चैट शो में खुद आदित्य ने भी इस बात का संकेत दिया। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने यह जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है।
Aditya Roy Kapur: स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में साथ पहुंचे आदित्य-अनन्या, अफेयर की खबरों को फिर दी हवा

Filmy Wrap Shahrukh Khan Jawan Salman Vivek Agnihotri Sushant Singh Rajput Animal entertainment news
ज्विगाटो - फोटो : insta

कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो बीते 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी की सराहना जरूर हुई थी। ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफें पाने के बाद अब ज्विगाटो को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है। जैसे ही ज्विगाटो को ऑस्कर में खास जगह मिली, वैसे ही फिल्म की डायरेक्टर और को-राइटर नंदिता दास ने तंज कस दिया है।
Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, नंदिता दास ने OTT प्लेटफॉर्म पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap Shahrukh Khan Jawan Salman Vivek Agnihotri Sushant Singh Rajput Animal entertainment news
कंगना रणौत, सोनम कपूर और करण जोहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। जहां एक तरफ अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह बी-टाउन सेलेब्स पर तंज कसने से भी परहेज नहीं करती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का एक क्लिप शेयर किया है। साथ ही सोनम कपूर पर भी निशाना साधा है। आइए जानते है पूरा माजरा क्या है...
Kangna Ranaut: कंगना की अंग्रेजी पर सोनम ने कसा तंज, पंगा क्वीन के मुंहतोड़ जवाब से करण जौहर भी आए लपेटे में

विज्ञापन
Filmy Wrap Shahrukh Khan Jawan Salman Vivek Agnihotri Sushant Singh Rajput Animal entertainment news
तेजस - फोटो : social media

कंगना रनौत पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर प्रमुख भूमिका में थे। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म तेजस की घोषणा कर दी है। यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर रिलीज होगी। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म धूम मचा रही है, वैसे-वैसे कंगना मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं।
Kangana Ranaut: रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', टीम पर लगा धोखेबाजी का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed