फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: इन सितारों की अपने परिवार से हुई जमकर तकरार, रिश्तों में आ गई थी खटास?

Wed, 12 Jul 2023 08:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jul 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
These Stars Have Clashed With Their Own Family Relatives Krushna Abhishek Ameesha Patel Faizal Khan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

एक आम इंसान की तरह बॉलीवुड सितारे भी परिवार की पूरी अहमियत समझते हैं। निजी जिंदगी से लेकर पेशवर जिंदगी तक उन्हें अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलता है और वक्त-वक्त पर सितारे खुद यह बात स्वीकार करते भी हैं। मगर, जैसे आम परिवारों में प्यार के साथ-साथ तकरार और असहमतियां होती हैं, वैसी स्थिति से ये सितारे भी दो चार होते हैं। कुछ स्टार्स की तो अपने परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों से इस हद तक तकरार बढ़ी कि रिश्तों में खटास आ गई। आइए जानते हैं...

These Stars Have Clashed With Their Own Family Relatives Krushna Abhishek Ameesha Patel Faizal Khan
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने 2004 में अपने परिवार पर उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अभिनेत्री अपने परिवार को कोर्ट तक घसीट कर ले गई थीं। हालांकि, बाद में उनके और उनके परिवार के बीच का मामला सुलझ गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा जल्द ही सनी देओल के साथ गदर 2 में नजर आएंगी।

These Stars Have Clashed With Their Own Family Relatives Krushna Abhishek Ameesha Patel Faizal Khan
गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा-कृष्णा अभिषेक
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को हर तरह का सहयोग दिया है। खुद कृष्णा ने भी पब्लिकली कई बार यह स्वीकार किया है कि उन्हें मामा से भावनात्मक और आर्थिक दोनों तरह का सहयोग हमेशा मिला। दोनों के रिश्ते काफी मधुर रहे। मगर एक वक्त ऐसा आया कि कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा ने गोविंदा के बारे में कुछ बातें कह दी थीं, जो चीची और उनकी पत्नी सुनीता को पसंद नहीं आईं। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच का मतभेद गहराता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Stars Have Clashed With Their Own Family Relatives Krushna Abhishek Ameesha Patel Faizal Khan
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media

आमिर खान-फैजल 
आमिर खान और उनके भाई फैजल खान के बीच वर्ष 2000 में आई फिल्म मेला के बाद तकरार हो गई थी। वजह थी सुपरस्टार ने मेला के फ्लॉप होने की वजह फैजल को बताया था। इसके बाद फैजल काफी परेशान भी हुए थे। उन्होंने आमिर पर उन्हें गलत दवा देने और कमरे में कैद करके रखने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच का मामला सुलझ गया।
Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, तत्काल सुनवाई से अदालत ने किया इनकार

विज्ञापन
These Stars Have Clashed With Their Own Family Relatives Krushna Abhishek Ameesha Patel Faizal Khan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत के रिश्ते भी एक दौर में अपने परिवार के साथ काफी बिगड़ गए थे। इसकी वजह कंगना का फिल्मों में आना था। कंगना अपने परिवार के खिलाफ जाकर बॉलीवुड में आई थीं। इसके लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई और परिवार तक छोड़ दिया। हालांकि, अब कंगना के पिता उनकी लोकप्रियता से बेहद खुश हैं। अपने परिवार से कंगना के रिश्ते पहले की तरह मधुर हैं।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने विग्नेश शिवन को दी पत्नी नयनतारा से सावधान रहने की चेतावनी, वजह का किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed