फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिंग परिवर्तन कर इन सितारों ने बटोरीं थीं जबरदस्त सुर्खियां, नाम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sat, 23 Jan 2021 08:43 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 23 Jan 2021 08:43 AM IST
विज्ञापन
Celebs who did sex change and got famous
बॉबी डॉर्लिंग, सायशा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड ऐसी जगह है जहां कई चेहरे रातों रात स्टार बन जाते हैं, लेकिन इन सितारों की कड़ी मेहनत के पीछे कई ऐसी सच्ची घटनाएं होती हैं जिनके बारे में कभी किसी को पता नहीं चल पाता। इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी जो अपना लिंग परिवर्तन करवाकर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 4 शख्सियतों के बारे में जिन्होंने लिंग परिवर्तन करवाते ही बटोरी सुर्खियां।

Celebs who did sex change and got famous
गजल - फोटो : सोशल मीडिया

गजल धालीवाल

फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की कहानी लिखने वाली गजल धालीवाल आज बॉलीवुड का चर्चित नाम हैं। उन्होंने 'लिपस्टिक अंडर माय बुरखा', करीब करीब सिंगल, और वजीर जैसी फिल्मों के लिए भी काम किया है। गजल का बचपन का नाम गुनराज था। वह एक शर्मीला लड़का हुआ करती थीं। जितना भी उन्हें उनके परिवार वाले या उनके दोस्त लड़के के रूप में देखते थे, उतना ही उन्हें लगता था कि वह लोग गलत हैं, क्योंकि वह तो एक लड़की है। उन्होंने अपने घरवालों को इस बारे में बताया और इसके बाद उनके कई ऑपरेशन हुए और बाद में वह एक लड़की के रूप में दुनिया के सामने आईं।

Celebs who did sex change and got famous
शिनाता सांघा - फोटो : social media

शिनाता सांघा

बॉलीवुड की पॉपुलर मैग्जीन के कवर पेज पर अपनी पहचान बनाने वाली स्टार शिनाता सांघा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।  शिनाता ने जेंडर चेंज करवाया है। वो दक्षिण एशिया की एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल हैं, जो करोड़ो में कमाई करती हैं। साल 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर बनी हैं।आपको बता दें आज शिनाता एक ब्रिटिश मॉडल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs who did sex change and got famous
bobby darling

बॉबी डार्लिंग

बॉबी डार्लिंग बॉलीवुड की मशहूर हस्ती हैं। आज वो एक सफल एक्ट्रेस और मॉडल हैं। जब पैदा हुईं तब वह लड़का थीं। उनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था। 10 साल की उम्र तक पंकज ने लड़कों की तरह व्यवहार किया लेकिन एक-दो साल बाद उनके रहन-सहन में बदलाव आ गया। अब पंकज अपना ज्यादा समय लड़कियों के साथ गुजारा करता था। पंकज के व्यवहार में हो रहे चेंज को देखते हुए उसके मां-बाप थोड़े परेशान हुए। साल 2010 में बॉबी डार्लिंग ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और वे पंकज से पाखी बन गईं।

विज्ञापन
Celebs who did sex change and got famous
स्वपनिल शिंदे उर्फ सायशा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्वप्निल शिंदे

सेलेब्रिटी डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने हाल ही में लिंग परिवर्तन कराया है।स्वप्निल शिंदे के मुताबिक छह साल पहले उन्हें इस बात का एहसास होना शुरू हुआ कि उनका शरीर भले देखने में पुरुष जैसी कद काठी का हो लेकिन अकेले में उन्हें इस शरीर की संरचना पुरुष जैसी नहीं लगती। इस पर और मंथन के बाद ही स्वप्निल को समझ आया कि उनकी दैहिक अनुभूतियां किसी स्त्री की तरह हैं और उनके गुण भी स्त्रैण्य हैं। इसी के बाद स्वप्निल ने अपने भीतर छुपी इस स्त्री की खोज शुरू की और चिकित्सकों से मुलाकात की। उनकी खोज पूरी हुई और उन्होंने दुनिया को अपना नया परिचय दिया। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पूरे बदलाव की कहानी बताई और अपना नया नाम भी बताया, ‘सायशा’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed