{"_id":"600b19348ebc3e31d10129f6","slug":"sunny-deol-got-angry-on-akshay-kumar-because-of-raveena-tandon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेत्री की वजह से अक्षय कुमार से भिड़ गए थे सनी देओल, जानें पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेत्री की वजह से अक्षय कुमार से भिड़ गए थे सनी देओल, जानें पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 23 Jan 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के 'खिलाड़ी' कहे जाते हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में शुमार हैं, जो एक साल में एक से अधिक हिट फिल्में देते हैं। अक्षय कुमार का वैसे तो सभी बॉलीवुड स्टार्स के साथ एक अच्छा खासा कनेक्शन है। लेकिन अक्षय को सनी देओल के साथ कम ही देखा गया है। हालांकि इन दोनों ने साथ में फिल्म भी की है। अक्षय कुमार और सनी देओल से जुड़ा एक किस्सा है जिससे पता चलता है कि इन दोनों अभिनेताओं के बीच कैसा रिश्ता है।
2 of 5
अक्षय कुमार, रवीना टंडन
- फोटो : screenshot from youtube/venus
दरअसल शादी से पहले अक्षय कुमार का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से जुड़ा था। इस लिस्ट में एक नाम रवीना टंडन का भी कहा जाता है। बताया जाता है कि दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और बाद में शिल्पा शेट्टी की वजह से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी।
3 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद रवीना टंडन काफी टूट गई थीं और उस वक्त वो सनी देओल के साथ फिल्म में काम कर रही थीं। एक दिन बातों ही बातों में रवीना ने इस बात का जिक्र सनी देओल से किया और अपनी बात कहते- कहते रो पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : instagram/iamsunnydeol
कहा जाता है कि रवीना टंडन की बात सुनकर सनी देओल काफी भड़क गए थे और अक्षय कुमार से लड़ने पहुंच गए थे। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि बाद में रवीना और सनी देओल भी रिलेशनशिप में आ गए थे, जिसके चलते डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के रिश्ते में दूरी आ गई।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : Social media
गौरतलब है कि सनी देओल और अक्षय कुमार फिल्म 'जानी दुश्मन' में एक साथ काम कर चुके हैं। इन दिनों अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं तो वहीं सनी देओल राजनीतिक जगत में अपना परचम लहरा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।