भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन और शर्लिन चोपड़ा ने साधा बॉलीवुड पर निशाना, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता कंपनी विशेष फिल्म्स से इसके संस्थापक मुकेश भट्ट ने कुर्सी त्याग दी है और अब इस कंपनी को मुकेश भट्ट के बच्चे साक्षी और विशेष आगे बढ़ाएंगे। मुकेश कंपनी से सिर्फ सलाहकार की भूमिका में जुड़े रहेंगे। उधर, महेश भट्ट की फिल्मों से दूर जाने की इच्छा जताने पर मुकेश भट्ट ने कहा कि जब भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह हमारे साथ होंगे।
महेश भट्ट ने जताई फिल्मों से दूर जाने की इच्छा, भाई ने छोड़ दिया विशेष फिल्म्स का पूरा कामकाज
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा....इस नारे से ही लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को तीव्र कर देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भारत की आजादी में बड़ा योगदान था। 23 जनवरी 1897 को जन्में सुभाष चंद्र बोस की इस साल 125वीं जयंती है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के सुनहरे पन्नों पर नेताजी का नाम अंकित जरुर है, लेकिन उन्हें वो जगह नहीं मिल पाई जिसके वो हकदार थे। हालांकि उनकी शख्सियत को हिंदी सिनेमा ने कई बार पर्दे पर उतारने की कोशिश जरूर की। तो चलिए नेताजी की जंयती के मौके पर आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो इस महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन पर आधारित है।
पराक्रम दिवसः पर्दे पर ये सितारे निभा चुके हैं सुभाष चंद्र बोस का किरदार, फिल्मों में दिखी थी नेताजी के जिंदगी की झलक
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के ऊपर मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगा है। जिसके लिए बीएमसी ने उन्हें नोटिस भेजा था। बीएमसी के इस नोटिस को सोनू ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया, जिसके बाद अभिनेता ने अब उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
अवैध निर्माण मामला: सोनू सूद ने खटखटाया उच्चतम न्यायालय का दरवाजा, उच्च न्यायालय के आदेश को दी चुनौती
बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर साजिद खान यौन शोषण के आरोप में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनके इन आरोप के चलते बॉलीवुड में एक बार फिर मीटू का मुद्दा गर्माया है। अब शर्लिन चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बॉलीवुड ने उन्हें एडल्ट कॉन्टेंट क्रिएटर बना दिया है।
साजिद खान के बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा- हीरोइन बनने आई थी एडल्ट...