सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Gangubai Kathiawadi: क्या आलिया भट्ट से पहले तीन अभिनेत्रियों को ऑफर हुआ था 'गंगूबाई' का रोल? नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी किया गया था अप्रोच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 02 Mar 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
Celebs who refused to be a part of Alia Bhatt-Sanjay Leela Bhansali's 'Gangubai Kathiawadi'
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ने पांच दिनों के बितर 56.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' के एक अध्याय पर आधारित इस फिल्म को प्रशंसकों और बॉलीवुड सेलेब्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गंगूबाई काठियावाड़ी में शांतनु माहेश्वरी, इंदिरा तिवारी और सीमा पाहवा सहायक भूमिकाओं में और अजय देवगन महत्वपूर्ण कैमियो में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को आलिया भट्ट का अभिनयम खूब भा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगूबाई के किरदार के लिए आलिया भट्ट इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थीं।आलिया से पहले यह किरदार तीन अभिनेत्रियों को ऑफर किया गया था। 

Trending Videos
Celebs who refused to be a part of Alia Bhatt-Sanjay Leela Bhansali's 'Gangubai Kathiawadi'
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
दीपिका, जो इससे पहले निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में काम कर चुकी हैं, को कामठीपुरा की सबसे प्रसिद्ध मैडमों में से एक गंगूबाई हरजीवनदास के रोल के लिए अप्रोच किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs who refused to be a part of Alia Bhatt-Sanjay Leela Bhansali's 'Gangubai Kathiawadi'
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काशी बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। यही कारण है कि संजय लीली भंसाली उन्हें गंगूबाई के रोल के लिए साइन करना चाहते थे। हालांकि हाल ही में प्रियंका ने स्पष्ट किया कि निर्देशक ने उन्हें इस फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया है।

Celebs who refused to be a part of Alia Bhatt-Sanjay Leela Bhansali's 'Gangubai Kathiawadi'
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी मुखर्जी
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया था। खबरों में दावा किया गया था कि गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए निर्देशक ने रानी मुखर्जी को अप्रोच किया था। हालांकि बाद में खबरें सामने आईं कि यह महज एक अफवाह थी।

विज्ञापन
Celebs who refused to be a part of Alia Bhatt-Sanjay Leela Bhansali's 'Gangubai Kathiawadi'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाने वाले थे। अमीन फैजी के चरित्र को अंततः जिम सर्भ द्वारा चित्रित किया गया है, जिन्होंने भंसाली के साथ 'पद्मावत' में काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed