बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की शादी को हाल ही में 6 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर प्रीति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी और अपने पति की शादी की तस्वीर के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। प्रीति ने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी माय लव...आई लव यू...मुझे प्यार करने और हर समय मुझे हंसाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रीति ने आगे लिखा- आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और मैं आपको हर दिन और अधिक प्यार करती हूं। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से लेकर पति-पत्नी तक और अब मम्मी-पापा बनने के बाद भी, मैं अपने जीवन के हर नए दौर में आपके साथ प्यार कर रही हूं।
Wedding Anniversary: शादी की छठी सालगिरह पर प्रीति जिंटा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, पति के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन