{"_id":"5afd68764f1c1bde408b5f1f","slug":"censor-board-gave-a-certificate-to-kareena-kapoor-veere-di-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना की इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मांगा एडल्ट सर्टिफिकेट, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना की इस फिल्म के लिए मेकर्स ने मांगा एडल्ट सर्टिफिकेट, जानिए क्या है वजह
Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
veere di wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर पहली बार बड़े परदे पर दिखने वाली हैं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी। ये फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। अब ऐसे में फिल्म के सर्टिफिकेट की प्रक्रिया जारी है।
2 of 5
veere di wedding
खबरों की मानें तो फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर इसके लिए 'ए' (एडल्ट) सर्टिफिकेट चाह रही हैं। इसकी मुख्य वजह ये है ताकि सेंसर बोर्ड से फिल्म में किसी भी तरह का कट न लगे और फिल्म का ओरिजनल टेस्ट भी बरकरार रहे।
3 of 5
veere di wedding
अगर ट्रेलर की ही बात करें तो फिल्म में काफी ज्यादा अपशब्दों और डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो कि कॉलेज जाने वालों और उनसे बड़ी उम्र की ऑडियंस के हिसाब से है और मेकर्स को 'ए' सर्टिफिकेट को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
veere di wedding
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी खबरें हैं कि शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया गया है। बताया जाता है कि सेंसर ने जब फिल्म देखी तो गालियों को लेकर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड के सदस्यों के मुताबिक इस तरह के शब्द फिल्म में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
veere di wedding
सूत्रों के मुताबिक इस बात पर जीतेंद्र और अनिल कपूर ने ( अनिल की बेटी रिया और जीतेंद्र की बेटी एकता फिल्म की प्रोड्यूसर हैं) बड़ी मजबूती से अपनी बात रखी और कहा कि फिल्म में बोले गए शब्द आज की जनरेशन के बच्चे आम बोलचाल में इस्तेमाल करते हैं और इसे किसी गलत परिपेक्ष्य में नहीं दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।