{"_id":"5afd73684f1c1bdd408b5f3b","slug":"raazi-team-alia-bhatt-gulzar-and-meghna-gulzar-celebrated-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'राजी' की सक्सेस पार्टी में कुछ ऐसा बोल गए गुलजार, सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़ी बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'राजी' की सक्सेस पार्टी में कुछ ऐसा बोल गए गुलजार, सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़ी बेटी
Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राजी' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म ने अभी तक करीब 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी बीच मुंबई में बुधवार को फिल्म की सक्सेस पार्टी हुई।
2 of 5
राजी
इवेंट में डायरेक्टर-शायर गुलजार भी मौजूद थे। गुलजार की बेटी मेघना गुलजार 'राजी' फिल्म की डायरेक्टर हैं। गुलजार ने बेटी मेघना गुलजार के साथ स्टेज शेयर किया और 'राजी' की सफलता को लेकर कुछ ऐसे शब्द कहे कि मेघना की आंखें नम हो गईं।
3 of 5
raazi
गुलजार ने कहा, 'यही वो पीढ़ी है जो सिनेमा को इस प्रतिष्ठा तक लेकर आई है। जी चाहता है कि इनका हाथ पकड़ लूं और आगे लेकर जाऊं'। ये सुनकर मेघना की आंखें नम हो गई। मेघना को रोते देख गुलजार ने उन्हें संभालने की कोशिश की और गले से लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
raazi
इवेंट में फिल्म की टीम से देशभक्ति का आइडिया शेयर करने को कहा गया। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने कहा, देश ही मेरा घर है। मैं अपनी देशभक्ति को जस्टिफाई नहीं कर सकता। मैं यहीं रहना चाहता हूं, यहीं फिल्में बनाना चाहता हूं। मैं विदेश नहीं जाना चाहता और ना ही ऑस्कर जीतना चाहता हूं।' हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं सिर्फ शॉपिंग करने विदेश जाता हूं'।'
विज्ञापन
5 of 5
raazi
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खुफिया जानकारी देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।