{"_id":"59cc6c92227d51734a8b4572","slug":"central-government-order-akshay-kumar-toilet-ek-prem-katha-screening-in-hospitals-on-gandhi-jayanti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार का फरमान, अस्पतालों में दिखाओ अक्षय कुमार की 'टॉयलेट...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी सरकार का फरमान, अस्पतालों में दिखाओ अक्षय कुमार की 'टॉयलेट...'
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' सिनेमा हॉल के बाद अब अस्पतालों में दिखाई जाएगी। अब आप सोच रहें होंगे कि अस्पताल में फिल्म दिखाने का क्या काम तो इसके पीछे का मकसद जानने के लिए रुख कीजिए आगे की स्लाइड्स का।
toilet ek prem katha
यह पहल देशभर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चल रहे केंद्र के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का हिस्सा है। खुले में शौच के चलन के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी अस्पतालों से 02 अक्टूबर 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ का प्रदर्शन करने को कहा है।
पढ़ें- सोशल मीडिया पर सामने आया अमिताभ बच्चन का खतरनाक लुक, आखिर ये है क्या?
पढ़ें- सोशल मीडिया पर सामने आया अमिताभ बच्चन का खतरनाक लुक, आखिर ये है क्या?
akshay kumar
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तीन साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ को राज्य सरकारों से भी उनके अस्पतालों में दिखाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar
अधिकारियों का कहना है कि, 'फिल्म की स्क्रीनिंग अनिवार्य नहीं है। राज्य इस बात के लिए स्वतंत्र है कि इस आदेश को लागू करना है या नहीं। मंत्रालय ने पत्र के साथ केंद्र सरकार के 20 अस्पतालों की सूची भी भेजी है जिन्होंने अपने परिसरों में स्वच्छता के मामले में मानक स्थापित किए हैं।
पढ़ें- 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट का वीडियो वायरल, बताया 'मेरा शरीर मंदिर नहीं'
पढ़ें- 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट का वीडियो वायरल, बताया 'मेरा शरीर मंदिर नहीं'
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : SELF
अक्षय कुमार की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ऐसे में फिल्म को अस्पतालों में भी दिखाने का निर्णय लिया गया है ताकि फिल्म का मकसद पूरा हो सके।