कोरोना वायरस से चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों के बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अनुमित है। सरकार की ओर से लगाए गए इस लॉकडाउन का बॉलीवुड सितारे भी पूरा पालन कर रहे हैं और खुद को क्वारंटीन किया हुआ है। इस बीच मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड गायक मीका सिंह को लेकर बेहद खास खबर सामाने आई है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
चाहत खन्ना ने मीका सिंह के साथ साझा की बेहद खास तस्वीर, फैंस बोले- 'अल्लाह जोड़ी सलामत रखे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते कुछ समय से मीका सिंह और अभिनेत्री चाहत खन्ना के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन दिनों की साथ में एक तस्वीर सामाने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, चाहत खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मीका सिंह के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीर में वह और मीका सिंह ब्लैक ड्रेस में पोज देते हुए नजर आए रहे हैं।

इस तस्वीर को साझा करते हुए चाहत खन्ना ने बेहद खास कैप्शन दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर मीका सिंह और चाहत खन्ना के रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है। अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मीका सिंह के साथ ट्विनिंग।' इस कैप्शन के साथ उन्हें #quarantinelove #love हेशटैग का इस्तेमाल किया। चाहत खन्ना और मीका सिंह की इस तस्वीर पर इन दोनों के फैंस कमेंट कर रहे हैं।
Twinning with 🖤 @mikasingh #quarantinelove #love #chahattkhanna
A post shared by CK (@chahattkhanna) on
वहीं इससे पहले भी चाहन खन्ना ने मीका सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'चलो किसी का क्वारंटीन बनते हैं। लॉकडाउन में हम दोनों ने एक-दूसरे को ढूंढा, इससे काफी खुश हूं।' इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि चाहत खन्ना और मीका सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
A post shared by CK (@chahattkhanna) on
वहीं स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, चाहत खन्ना और मीका एक म्यूजिक वीडियो को लेकर भी काम कर रहे हैं। दोनों के गाने का नाम है 'क्वारंटाइन लव।' हालांकि अमर उजाला मीका सिंह और चाहत खन्ना के डेट करने की खबर की पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें कि चाहत खन्ना बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2013 में फरहान मिर्जा से शादी की थी। लेकिन इन दिनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और पांच साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। साल 2018 में चाहत खन्ना ने फरहान मिर्जा से तलाक लिया था।
पढ़ें: मजदूरों की करोड़ों रुपये से आर्थिक मदद के बाद अब सलमान ने ट्रक भरकर भेजा खाना, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल