फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, वो 5 मिनट की फाइट, जो एक्ट्रेस राखी सावंत को ताउम्र याद रहेगी...होगा बड़ा पछतावा

Tue, 13 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Actress Rakhi Sawant Fight in Wrestling Ring
राखी सावंत
रेसलिंग रिंग में 5 मिनट की फाइट और एक्ट्रेस राखी सावंत के साथ हो गया कुछ ऐसा, जो उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा। बड़ा पछतावा भी होगा, उस वक्त का।


Chandigarh, Bollywood Actress Rakhi Sawant Fight in Wrestling Ring
राखी सावंत
महिला पहलवान ने एक्ट्रेस राखी सावंत को उठाया और पटखनी दे दी। उसके बाद जो हुआ, वह चौंकाने वाला था। अदाकारा सीधे अस्पताल पहुंच गई। उनकी कमर में चोट लगी थी। रेफरी ने आयोजकों को इसकी जानकारी दी और आनन फानन में राखी को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लाया गया और अस्पताल पहुंचाया।
Chandigarh, Bollywood Actress Rakhi Sawant Fight in Wrestling Ring
राखी सावंत
चोटिल होने से बाद राखी करीब पांच से आठ मिनट तक रिंग के भीतर ही पड़ी रहीं और इस दौरान कुछ कलाकार दबंग के गाने पर परफार्मेंस देते रहे। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद भी जब राखी नहीं उठीं तो उनके चोटिल होने का पता चला। इसके बाद दो लोग राखी सावंत को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Actress Rakhi Sawant Fight in Wrestling Ring
राखी सावंत
कमर में चोट लगने के कारण राखी रिंग से चंद कदम की दूरी भी तय नहीं कर पाईं। हालांकि आयोजकों ने उन्हें अपने कंधे का सहारा दे रखा था। इसके बाद भी पैर आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते वह नीचे बैठ गईं। इसके बाद आयोजकों ने कुछ महिला रेसलर की मदद से उन्हें गाड़ी तक पहुंचाया।
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Actress Rakhi Sawant Fight in Wrestling Ring
रिंग में अचानक हुए इस घटनाक्रम को लेकर दर्शकों में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। कुछ दर्शक राखी के चोटिल होने की खबर से वाकई चिंतित थे तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर देख रहे थे। उनका कहना था कि इससे पहले दूसरे शहरों में इस तरह के पैतरे आजमाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed