{"_id":"5be94e3ebdec221e2f5b685e","slug":"chandigarh-bollywood-actress-rakhi-sawant-controversys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो 5 दांव जो, राखी सावंत को पड़े काफी महंगे, कभी दर्ज हुआ केस, तो अब पहुंच गई अस्पताल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वो 5 दांव जो, राखी सावंत को पड़े काफी महंगे, कभी दर्ज हुआ केस, तो अब पहुंच गई अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए वो 5 दांव, जो एक्ट्रेस राखी सावंत को काफी महंगे पड़े। कभी दर्ज हुआ केस और अब वे पहुंच गई अस्पताल। जानिए आखिर क्या है मामला...
राखी सावंत
पंचकूला में आयोजित सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के दौरान महिला रेसलर रोबेल का चैलेंज स्वीकार करना अभिनेत्री राखी सावंत को महंगा पड़ गया। महिला रेसलर रोबेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया। करीब पांच से आठ मिनट तक राखी रिंग में पड़ी रहीं, लेकिन न तो दर्शक कुछ समझ पाए और न ही सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के कार्यकर्ता। कुछ देर बाद जब रेफरी ने उन्हें उठने को कहा तो राखी सावंत उठ न सकी, क्योंकि उनकी कमर में चोट लगी थी। रेफरी ने आयोजकों को इसकी जानकारी दी और आनन फानन में राखी को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लाया गया और अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें जीरकपुर के एक अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, इस दौरान वे दर्द से कराहती रहीं।
rakhi sawant
बॉलीवुड की इस मशहूर हसीना ने पहले तो जुबां पर काबू नहीं रखा। जब लेने के देने पड़ गए तो माफी मांग ली। कुछ वर्ष पहले बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी की थी। इसके बाद एडवोकेट नरिंदर आदिया ने उन पर आपराधिक केस दर्ज दायर कर दिया था। इस पर राखी सावंत को पेशी पर कोर्ट भी पहुंचना पड़ा था। अपने पर शिकंजा कसते देख राखी सांवत समझौते की तरफ बढ़ गई। सर्किट हाउस में एडवोकेट नरिंदर आदिया के साथ मीटिंग में खुद राखी सावंत ने मीडिया के सामने ही भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर के आगे हाथ जोड़ कर और सिर झुका कर अपने कहे हुए आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांगी और बाद में वकील के साथ समझौते पेपर पर अपने दस्तखत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant
- फोटो : Instagram
राखी सावंत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को लेकर भी बहुत कुछ कहा था। दरअसल, मानवाधिकार कार्यकर्ता मोमीन मलिक ने फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दी थी। मलिक ने कहा कि राखी लगातार हनीप्रीत को मीडिया में तरह तरह के बयान देकर बदनाम कर रही हैं। वह राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते पर भी अनाप शनाप बयानबाजी कर रही हैं। यदि वास्तव में उनके पास कोई तथ्य है तो वह अदालत में पेश होकर हनीप्रीत के खिलाफ गवाही दे। इस तरह किसी को बदनाम करना अच्छी बात नहीं है। राखी के मुताबिक, राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के बगैर नहीं रह सकता है। अक्सर वो जब भी मीडिया के सामने आया तब हनीप्रीत हमेशा ही उसके साथ रही है। राखी ने कहा कि क्या कभी बाप-बेटी के रिश्ते इस तरह के होते हैं। उनके बीच कोई न कोई रिलेशन जरूर था। मैं बुलाए जाने पर सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा गई थी। मैं बाबा की गुफा में भी गई, जहां मुझे शराब ऑफर की गई थी।
विज्ञापन
Rakhi Sawant
हाल ही में, राखी सावंत ने अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते को लेकर भी विवादित बयान दिया था। राखी ने कहा कि अनूप और जसलीन मेरे दोस्त हैं लेकिन वह अब जसलीन को छोड़ चुके हैं और मुझे पकड़ चुके हैं। अब मैं उनसे संगीत सीखूंगी और जो उनका और जसलीन का रिश्ता था, वही मेरा और अनूप जी का होगा। उन्होंने कहा अब मैं अनूप की गर्लफ्रेंड हूं। वह हर तीन महीनों में चेंज करते हैं। राखी ने कहा कि, बिग बॉस में अनूप ने कहा था कि अब राखी सावंत भी आ सकती है डांस सीखने। मैंने डांस कर लिया, मैं नेता बन गई, समाजसेवा कर ली और अब मुझे संगीतकार बनना है। अनूप से मैं दिलबर दिलबर गाना सीखना चाहूंगी। जलोटा कितने झूठे हैं कि कहते हैं कि मुझे पता नहीं था कि हमारे रिश्ते को यूं देखा जाएगा, जबकि अनूप तो खुद सलमान खान के सामने जसलीन का हाथ पकड़कर बड़े ठाठबाट से गए थे। डेट पर भी गए, किस भी किया था।