{"_id":"5be9011ebdec2269b96c977e","slug":"chandigarh-bollywood-actress-rakhi-sawant-injured-due-to-lady-wrestler","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, कैसे महिला पहलवान ने राखी सावंत को उठाया, पटका और फिर...अस्पताल पहुंच गई वो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए, कैसे महिला पहलवान ने राखी सावंत को उठाया, पटका और फिर...अस्पताल पहुंच गई वो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
राखी सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पहलवान ने एक्ट्रेस राखी सावंत को उठाया और पटखनी दे दी। उसके बाद जो हुआ, वह चौंकाने वाला था। अदाकारा सीधे अस्पताल पहुंच गई, देखिए तस्वीरें।
राखी सावंत
पंचकूला में आयोजित सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के दौरान महिला रेसलर रोबेल का चैलेंज स्वीकार करना अभिनेत्री राखी सावंत को महंगा पड़ गया। महिला रेसलर रोबेल ने अभिनेत्री राखी सावंत को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया। करीब पांच से आठ मिनट तक राखी रिंग में पड़ी रहीं, लेकिन न तो दर्शक कुछ समझ पाए और न ही सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के कार्यकर्ता।
राखी सावंत
कुछ देर बाद जब रेफरी ने उन्हें उठने को कहा तो राखी सावंत उठ न सकी, क्योंकि उनकी कमर में चोट लगी थी। रेफरी ने आयोजकों को इसकी जानकारी दी और आनन फानन में राखी को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लाया गया और अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें जीरकपुर के एक अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, इस दौरान वे दर्द से कराहती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सावंत
आठ मिनट तक रिंग में ही पड़ी रहीं राखी
चोटिल होने से बाद राखी करीब पांच से आठ मिनट तक रिंग के भीतर ही पड़ी रहीं और इस दौरान कुछ कलाकार दबंग के गाने पर परफार्मेंस देते रहे। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद भी जब राखी नहीं उठीं तो रेफरी उनके पास पहुंचा। इसके बाद उसने आयोजकों को राखी के चोटिल होने की जानकारी दी। इसके बाद दो लोग राखी सावंत को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लेकर आए।

चंद कदम भी चल नहीं आई सावंत
कमर में चोट लगने के कारण राखी रिंग से चंद कदम की दूरी भी तय नहीं कर पाईं। हालांकि आयोजकों ने उन्हें अपने कंधे का सहारा दे रखा था। इसके बाद भी पैर आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही थी। इसके चलते वह नीचे बैठ गईं। इसके बाद आयोजकों ने कुछ महिला रेसलर की मदद से उन्हें गाड़ी तक पहुंचाया।