{"_id":"5be9244bbdec22695c1f66f8","slug":"chandigarh-bollywood-celebrities-alleged-by-people-in-punjab-and-fight-court-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार ही नहीं, ये 5 फिल्म सेलिब्रिटी भी पंजाब में कानूनी पचड़े में फंसे, लगे गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार ही नहीं, ये 5 फिल्म सेलिब्रिटी भी पंजाब में कानूनी पचड़े में फंसे, लगे गंभीर आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बॉलीवुड के 5 और सेलिब्रिटी पंजाब में कानूनी पचड़े में फंसे, अदालत के चक्कर मारे, माफी तक मांगनी पड़ी क्योंकि गंभीर आरोप लगे थे।
Akshay Kumar
अक्षय कुमार, बेअदबी कांड में फंसे
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बड़े कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। श्री गुरुग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी मामले गठित जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय कुमार पर आरोप लगाया गया था कि एक्टर ने 20 सितंबर 2015 को अपने फ्लैट पर सुखबीर बादल और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बीच मीटिंग करवाई। इसमें श्री तख्त श्री दमदमा साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी गुरमुख सिंह भी शामिल हुए। उसी बैठक में डेरा प्रमुख की फिल्म को पंजाब में रिलीज करने का फैसला हुआ। लेकिन अक्षय कुमार ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया, वहीं मामले में अब उन्हें समन जारी करके तलब किया गया है।

शाहरुख खान
शाहरुख खान
एक्टर की मूवी जीरो का पोस्टर देखकर सिख समुदाय भड़क गया। दिल्ली अकाली दल के विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने शाहरुख खान और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सिख समुदाय के ने आरोप में कहा है कि शाहरुख ने ‘जीरो’ फिल्म के पोस्टर में कृपाण धारण कर रखी है जो कि उचित नहीं है। समुदाय इसे वापस लेने की मांग की है। सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म के पोस्टर में शाहरुख नंगे बदन पर नोटों का हार पहने और गले में गातरा कृपाण पहने दिखाई दे रहे हैं। जो सिखों के पवित्र पांच ककारों में से एक है। इसे मजाकिया ढंग में दिखाया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

rakhi sawant
राखी सावंत
बॉलीवुड की इस मशहूर हसीना ने पहले तो जुबां पर काबू नहीं रखा। जब लेने के देने पड़ गए तो माफी मांग ली। कुछ वर्ष पहले बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी की थी। इसके बाद एडवोकेट नरिंदर आदिया ने उन पर आपराधिक केस दर्ज दायर कर दिया था। इस पर राखी सावंत को पेशी पर कोर्ट भी पहुंचना पड़ा था। अपने पर शिकंजा कसते देख राखी सांवत समझौते की तरफ बढ़ गई। सर्किट हाउस में एडवोकेट नरिंदर आदिया के साथ मीटिंग में खुद राखी सावंत ने मीडिया के सामने ही भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर के आगे हाथ जोड़ कर और सिर झुका कर अपने कहे हुए आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांगी और बाद में वकील के साथ समझौते पेपर पर अपने दस्तखत किए।

priety zinta
प्रिटी जिंटा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की कंपनी केपीएच ड्रीम्स क्रिकेट प्रा. लि की ओर से जिला अदालत में दायर याचिका को मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया। मामले के अनुसार, केपीएस ड्रीम्स कंपनी ने सेक्टर-19 में एक कोठी किराए पर ली थी। यहां कंपनी ने कामर्शियल काम शुरू कर दिया, जबकि कोठी को रेजिडेंशियल के तौर पर किराए पर लिया गया था। इस पर एस्टेट ऑफिस की तरफ से कोठी मालिक को 3.32 लाख रुपये के मिसयूज और वॉयलेशन का नोटिस भेजा गया। इस नोटिस को चैलेंज करते हुए कोठी मालिक ने प्रीति जिंटा की कंपनी के खिलाफ जिला अदालत में सिविल सूट दायर किया था। यह वॉयलेशन चार्ज अब करीब 85 लाख रुपये का बन चुका है। इसी केस को खारिज करने के लिए प्रीति जिंटा की कंपनी ने याचिका दायर की थी, जिसे सुनवाई के बाद अदालत ने खारिज कर दिया।