फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की जिंदगी के 10 सबसे बेहतरीन दिन...जिनके बारे में जाह्नवी कपूर भी नहीं जानती होंगी

Mon, 13 Aug 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Aug 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Late Actress Sridevi Birthday
श्रीदेवी
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की जिंदगी से सब वाकिफ हैं, लेकिन 'चांदनी' की लाइफ के इन 10 दिनों के बारे में तो शायद जाह्नवी कपूर को भी नहीं पता होगा...
Chandigarh, Bollywood Late Actress Sridevi Birthday
sridevi
हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी श्रीदेवी के 55वें जन्मदिवस के मौके पर उनके साथ बिताए 10 दिन याद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक मई 1993...'रूप की रानी' ने पहली बार चंडीगढ़ में कदम रखा तो उन्हें खुद भी नहीं पता था कि ये ट्रिप उनकी जिंदगी के यादगार लम्हें बन जाएंगे। श्रीदेवी चंडीगढ़ में मूवी 'चांद का टुकड़ा' की शूटिंग करने के लिए दस दिन रुकी थीं।
Chandigarh, Bollywood Late Actress Sridevi Birthday
Sridevi and arjun kapoor
इस दौरान श्रीदेवी ने उनके घर सेक्टर-9 में डिनर किया था। उन्होंने बताया कि वो 10 दिन श्रीदेवी के दिल के बेहद करीब थे। शक्ति रानी बतातीं हैं कि जब चांद का टुकड़ा फिल्म की कास्ट खासकर श्रीदेवी, सलमान खान और सावन कुमार उनके घर आए तो बेहद आम इंसान बन कर आईं। उनमें कोई सेलीब्रिटी वाला घमंड नहीं था। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई। इस फिल्म की शूटिंग रॉक गार्डन में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Late Actress Sridevi Birthday
Jhanvi and Sridevi
डिनर में पंजाबी खाना बेहद पसंद किया था...
उन्होंने बताया कि 1993 में जब श्रीदेवी सिटी में आईं थीं तो उन्हें घर पर आमंत्रित किया था। इस डिनर में श्रीदेवी को उन्होंने पंजाबी डिश ही परोसी थीं, जिसे अदाकारा ने बेहद पसंद किया था। शक्ति रानी ने बताया कि उन्हें यह पल आज भी याद हैं। उस डिनर के बाद वे जब तक श्रीदेवी शहर में रहीं, वे हर दिन उनसे मिलीं थीं।
विज्ञापन
Chandigarh, Bollywood Late Actress Sridevi Birthday
sridevi cannes
बहुत अच्छी दोस्त बन गई थीं
शक्ति रानी बताती हैं कि चंडीगढ़ से जाने के बाद श्रीदेवी उन्हें भूली नहीं। उनसे मेरी अच्छी दोस्ती हो गई थीं और वे मुंबई और चेन्नई में भी उनसे मिली थीं। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी के निधन का अभी तक यकीन नहीं हो रहा है, वह बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed