{"_id":"5c0a027abdec22417810cc73","slug":"chandigarh-comedy-king-kapil-sharma-wedding-venue-cabbana-resort-ludhiana-royal-palace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा ने 7 फेरे लेने को चुना रॉयल पैलेस, किसी जन्नत से कम नहीं...देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा ने 7 फेरे लेने को चुना रॉयल पैलेस, किसी जन्नत से कम नहीं...देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Dec 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा की वेडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने शादी के बंधन में बंधने के लिए एक ऐसा रॉयल पैलेस चुना है, जो किसी जन्नत से कम नहीं है। 17 एकड़ में बने इस होटल को देखेंगे तो शानदार नजारे दिल लूट लेंगे।
कपिल शर्मा का वेडिंग वेन्यू
कपिल शर्मा 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी के लिए लुधियना स्थित कबाना रिसोर्ट एंड स्पा को 12 और 13 दिसंबर, दो दिन के लिए बुक किया गया है। 7 दिसंबर को चीन से तीन शेफ आएंगे। खाने में चाइनीज, इटालियन और पंजाबी फूड शामिल होगा।
कपिल शर्मा का वेडिंग वेन्यू
एनएच-1 जालंधर-लुधियाना हाईवे पर बना कबाना स्पा एंड रिसोर्ट 17 एकड़ के दायरे में फैला हुआ है। इसमें 47 कमरे हैं, 4 लग्जरी सुइट हैं। इस रिसोर्ट में शेफ हरपाल सिंह सोखी की रेसिपी वाली डिसेस परोसी जाती हैं। रिसोर्ट में बैडमिंटन कोर्ट, बिलियर्ड्स, जिम, आउटडोर पूल, स्क्वैश कोर्ट की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा का वेडिंग वेन्यू
कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए सजावट के साथ खाने-पीने के इंतजाम के लिए पूरी एक टीम काम कर रही है। सिंगर गुरदास मान, दलेर मेहंदी सहित करीब 800 गेस्ट इस शादी के साक्षी बनेंगे। लॉन में बने स्टेज की ओर जिगजैग एंट्री होगी। मंडप भी एक अलग स्टेज पर बनेगा।
विज्ञापन
कपिल शर्मा का वेडिंग वेन्यू
कपिल और गिन्नी दोनों एक दूसरे को 13 साल से जानते हैं। उनकी मुलाकात एक ऑडिशन के समय हुई थी, वहीं गिन्नी एक बार कपिल शर्मा को ठुकरा भी चुकी है यानी कपिल एक बार रिजेक्ट हो चुके हैं। बात 2005 की है। 24 साल के कपिल एपीजे कॉलेज से डिप्लोमा कर रहे थे। गिन्नी से कपिल की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई। गिन्नी तब एचएमवी से पीजीडीसीए कर रही थीं। कपिल ने गिन्नी से ही कॉलेज की बाकी लड़कियों का ऑडिशन लेने के लिए कह दिया। इस तरह से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई।