फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चंद्रयान-2' के लैंडर से संपर्क टूटने पर भावुक हुआ बॉलीवुड, लता से लेकर अमिताभ ने किए ये ट्वीट

Sat, 07 Sep 2019 12:11 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 07 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Chandrayaan 2 Anupam Kher to Riteish Deshmukh Bollywood reaction
Lata Mangeshkar and Amitabh - फोटो : file photo

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के चांद पर उतरने को लेकर आम हो या खास हर कोई नजरे गड़ाए हुए था। सभी उस एक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और सुनहरे दृश्य को अपनी आंखों में हमेशा के लिए कैद करना चाहते थे। हालांकि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले लैंडर विक्रम का संपर्क टूट गया और वैज्ञानिक परेशान हो गए। वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो कंट्रोल सेंटर से वैज्ञानिकों को संबोधित किया। चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच सिनेमाजगत की हस्तियों ने भी भावुक पोस्ट किए।



Chandrayaan 2 Anupam Kher to Riteish Deshmukh Bollywood reaction
रितेश देशमुख (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रितेश देशमुख ने लिखा- 'हम लोग जल्दी ही इससे उबर जाएंगे। भविष्य उन्हीं का होता है जो सपनों के पूरा होने में विश्वास करते हैं। इसरो की पूरी टीम पर हमें गर्व है। जो भी हम लोगों ने हासिल किया है वो कोई छोटी बात नहीं है।' 
 

Chandrayaan 2 Anupam Kher to Riteish Deshmukh Bollywood reaction
Anupam Kher and Anubhav Sinha - फोटो : file photo

अनुपम खेर ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। अनुपम खेर ने लिखा- 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!!' फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया- 'उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी से लैंडर से संपर्क स्थापित कर लें। इसके पीछे बहुत सारे लोगों की मेहनत और प्रार्थनाएं हैं। यह जल्दी होगा। विश्वास करिए। बेहतरीन इसरो।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrayaan 2 Anupam Kher to Riteish Deshmukh Bollywood reaction
Vir Das - फोटो : file photo

कॉमेडियन वीर दास भी पीछे नहीं रहे। वीर दास ने ट्वीट किया- 'जब कोई सही मायने में सोचता है तो हम वास्तव में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कितने युवा है। यह तथ्य हमारे पास अंतरिक्ष मिशन हैं और इस स्तर पर यह एक शानदार उपलब्धि है। इसरो आपके साथ राष्ट्र खड़ा है।'
 

विज्ञापन
Chandrayaan 2 Anupam Kher to Riteish Deshmukh Bollywood reaction
lata mangeshkar - फोटो : file photo

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया- 'केवल सम्पर्क टूटा है, संकल्प नहीं, हौसले अब भी बुलंद है। मुझे विश्वास है कि सफलता अवश्य मिलेगी। सारा देश इसरो के साथ है। हमारे वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। बस आप आगे बढ़िए...।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed