फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: 'प्यार का पंचनामा' के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझे थे कार्तिक, बोले- बुरे दौर में भी ऑफर ठुकराए

Thu, 13 Jun 2024 01:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Jun 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
chandu Champion star Kartik Aaryan went through financial crisis after Pyaar Ka Punchnama success
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने उस समय को याद किया जब 'प्यार का पंचनामा' की सफलता के बाद भी उन्हें फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के ऑफर मिल रहे थे। कार्तिक ने बताया कि उस समय वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी फिल्मों के चयन में अपने मन की आवाज सुनी। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।

chandu Champion star Kartik Aaryan went through financial crisis after Pyaar Ka Punchnama success
कार्तिक आर्यन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

हाल ही में, एक साक्षात्कार में कार्तिक ने कहा, "मैं उस समय अपने जीवन में बहुत ही खराब स्थिति में था। मैं एक अभिनेता था और मेरी एक फिल्म रिलीज हो रही थी, लेकिन मेरे पास कोई और फिल्म नहीं थी। फिल्म हिट होने के बाद भी, मेरे पास कोई और फिल्म ऑफर नहीं थी और मेरे पास पैसे नहीं थे।" कार्तिक ने कहा कि वह उस समय लगभग 22-23 साल के थे और पैसों को लेकर बहुत चिंतित थे।"

chandu Champion star Kartik Aaryan went through financial crisis after Pyaar Ka Punchnama success
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक ने कहा कि 'प्यार का पंचनामा' की सफलता के बावजूद उन्हें बहुत ज्यादा ऑफर नहीं मिल रहे थे और जो मिल रहे थे, वे उनके लिए सही नहीं थे। उन्होंने कहा, "मुझे वो फिल्में मिलीं जो मैं चाहता था, जब मैंने कई चीजों को मना किया। मैंने अपने बुरे दौर में कई फिल्मों को मना किया। जब मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी, तब भी मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करता था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
chandu Champion star Kartik Aaryan went through financial crisis after Pyaar Ka Punchnama success
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक ने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि मेरे पास वैसे भी बहुत ज्यादा विकल्प थे। शायद एक या दो ऑफर मिले, लेकिन मैं उससे पैसे कमा सकता था, लेकिन मैंने वो ऑफर नहीं लिए। प्यार का पंचनामा के बाद भी मुझे 'हीरो के दोस्त' या 'हीरो के भाई' के रोल मिल रहे थे और वे अच्छे पैसे देते थे, लेकिन मैंने वो भी नहीं किया।" कार्तिक ने कहा कि उन्होंने खुद पर भरोसा करना जारी रखा और "सोनू के टीटू की स्वीटी रिलीज होने पर इसका फायदा मिला।"

विज्ञापन
chandu Champion star Kartik Aaryan went through financial crisis after Pyaar Ka Punchnama success
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' अब रिलीज की दहलीज पर पहुंच गई है। एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed