फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: सुष्मिता सेन जल्द बनने वाली हैं बुआ, भाभी चारू असोपा ने वीडियो साझा कर फैंस से मांगा आशीर्वाद

Fri, 21 May 2021 09:17 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 21 May 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Charu Asopa announces her pregnancy, says 'Had goosebumps when I first heard the baby's heartbeat in sonography'
चारू असोपा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी अदाकारा चारू असोपा सोशल मीडिया पर खूब रहती हैं। चारू असोपा आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब चारू असोपा के फैंस के एक खुशखबरी है। खबर है कि चारू असोपा और राजीव सेन अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। आज ही के दिन 27 साल पहले दुनिया को पहली इंडियन मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन मिली थी। इसी दिन उनकी भाभी चारू असोपा ने अपने फैंस के साथ प्रेंग्नेंसी की खुशखबरी साझा की है। चारू ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर इस खबर का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने फैंस का आशीर्वाद भी मांगा है। वीडियो शुरू होते ही चारू असोपा अपनी फेवरेट खट्टे आम की कैंडी फैंस को दिखा रही हैं। चारू कहती हैं कि उनसे बहुत समय से पूछा जा रहा था कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं और अब वह एक खास खबर सभी के साथ शेयर करना चाहती हैं। चारू कहती हैं, 'मुझे पता है कि इतनी जल्दी यह सारी बातें लोगों को नहीं बतानी चाहिए लेकिन यह समय मेरे लिए बहुत ही खास है। मेरे शरीर और मूड में कई बदलाव हो रहे है।'

Charu Asopa announces her pregnancy, says 'Had goosebumps when I first heard the baby's heartbeat in sonography'
चारू असोपा - फोटो : Instagram

चारू आगे कहती हैं, 'ऐसे में मैं पूछने वालों को साफ कर देना चाहती हूं कि हां मैं प्रेग्नेंट हूं और मां बनने वाली हूं। मेरा मानना है कि यह पल किसी भी औरत की जिंदगी में सौभग्य वाला होता है। मैं चाहती हूं कि आप मेरे आने वाले बच्चे को आशीर्वाद दें और मेरे इस यूट्यूब चैनल के साथ इन नौ महीनों के सफर में मेरे साथ बने रहें।'

Charu Asopa announces her pregnancy, says 'Had goosebumps when I first heard the baby's heartbeat in sonography'
चारू असोपा - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि चारू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें उनका फैशन सेंस से लेकर स्टाइल तक सब कुछ परफेक्ट दिखता है। लॉन्ग फुल कुर्ता और पलाजो के साथ लेयर वाले इस लुक में चारू काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa announces her pregnancy, says 'Had goosebumps when I first heard the baby's heartbeat in sonography'
चारू असोपा - फोटो : instagram

बता दें कि चारू असोपा सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की पत्नी हैं। राजीव और चारू ने साल 2019 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों ही शादी के बाद काफी चर्चा में रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

विज्ञापन
Charu Asopa announces her pregnancy, says 'Had goosebumps when I first heard the baby's heartbeat in sonography'
चारु असोपा - फोटो : instagram

बीच में कुछ दिन पहले इन दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि राजीव और असोपा ने इन्हें बेबुनियाद बताया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed