फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa Rajeev Sen: तलाक को पब्लिसिटी स्टंट बताने पर चारू असोपा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उस रात हम…

Sun, 25 Sep 2022 02:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 25 Sep 2022 02:36 PM IST
सार

जानी-मानी अभिनेत्री चारू असोपा और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बीते लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अपने रिश्ते में बढ़ रही खटास के बाद दोनों ने ही इसे खत्म करने का फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
Charu Asopa broke silence on calling divorce with rajeev sen a publicity stunt
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

जानी-मानी अभिनेत्री चारू असोपा और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन बीते लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अपने रिश्ते में बढ़ रही खटास के बाद दोनों ने ही इसे खत्म करने का फैसला कर लिया था। लेकिन बाद में दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक मौका देने का फैसला करते हुए सुलह कर ली। हालांकि, सुलह के बाद से ही लोग उनके तलाक को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे थे। अब इस पर चारू असोपा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Charu Asopa broke silence on calling divorce with rajeev sen a publicity stunt
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि राजीव से तलाक के फैसले को बदलने के लिए किसने इंस्पायर किया। साथ ही उन्होंने इस मुश्किल समय में साथ देने के लिए अपने फैंस का भी धन्यवाद दिया। चारू ने अपने एक व्लॉग में बताया कि जब वह भीलवाड़ा में थीं, तो उन्होंने तय किया कि वह वापस मुंबई जाएंगी और अपनी बेटी जियाना के साथ एक नया सफर शुरू करेंगी।

 

Charu Asopa broke silence on calling divorce with rajeev sen a publicity stunt
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

चारू असोपा ने आगे बताया कि वह भगवान और देवीय शक्ति बेहद यकीन करती है। इस शक्ति से ऊपर दुनिया में कुछ नहीं है। तलाक टालने के अपने फैसले को दैवीय हस्तक्षेप बताते हुए, अदालत की कार्यवाही से एक रात पहले के किस्से के बारे में बताया। चारू ने खुलासा किया कि वह 29 अगस्त, 2022 को मुंबई पहुंचीं, जिसके बाद उन्हें राजीव के साथ 30 अगस्त, 2022 को फैमिली कोर्ट पेश होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa broke silence on calling divorce with rajeev sen a publicity stunt
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

चारू ने बताया कि कोर्ट जाने से एक रात पहले राजीव और वह साथ बैठकर बातें कर रहे थे। इस दौरान बात करते हुए दोनों की कई सारी गलतफहमियां और शिकायतें दूर हो गई। उन्होंने आगे कहा कि शायद भगवान गणेश चाहते थे कि हम अपनी बेटी जियाना की खातिर अपने रिश्ते को एक मौका दें। इसके बाद हमने बेटी जियाना के साथ एक फैमिली फोटो साझा करते हुए तालक रद्द करने और साथ रहने की घोषणा की। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed