पिछले काफी समय से सुष्मिता सेन के रिश्ते के साथ-साथ उनके भाई और भाभी का रिश्ता भी सुर्खियां बटोर रहा है। चारू असोपा और राजीव सेन ने बीते दिनों एक-दूसरे के ऊपर कई इल्जाम लगाए, जिसके बाद दोनों की तलाक की खबरें जोरों पर थीं। जहां लोग उम्मीद कर रहे थे की जल्द ही चारू असोपा और राजीव सेन अलग हो जाएंगे, वहीं अब दोनों ने गणेश चतुर्थी के मौके पर एक ऐसा एलान किया जिसे सुन दोनों के फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। दरअसल चारू असोपा और राजीव सेन ने सभी के सामने बता दिया है कि वह तलाक नहीं ले रहे हैं। इस खबर से चारू और राजीव के फैंस काफी खुश हैं।
Charu Asopa-Rajeev Sen Marriage: राजीव सेन-चारू असोपा ने बदला अपना फैसला, गुड न्यूज दे तलाक की खबरों पर लगाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बीते दिन गणेश चतुर्थी के मौके पर चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ तस्वीर साझा की थीं। इन तस्वीरों में चारू, राजीव सेन , बेटी और सास के साथ सिंदूर लगाए नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को देख लोग कयास लगा रहे थे कि दोनों दोबारा साथ आ गए हैं। इन्हीं कयासों के बीच अब राजीव सेन ने साफ कर दिया है कि वह चारू से अलग नहीं हो रहे हैं। दरअसल, राजीव सेन ने अपनी शादी पर एक पोस्ट साझा किया ह। राजीव सेन ने लिखा, 'शादियां हैवन में बनती हैं। हां, हमने अलग होने का फैसला लिया था क्योंकि पहले हमें लगा था कि अब कुछ नहीं बचा नहीं है। लेकिन अब मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने शादी न तोड़ने का फैसला किया है और यह अच्छे के लिए है।'
राजीव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा, 'हमारी एक प्यारी सी बेटी जियाना है, जिसके लिए हम बेस्ट पेरेंट्स बनने की कोशिश करेंगे।' इसके साथ ही राजीव ने मुश्किल वक्त में मिले सपोर्ट और प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। राजीव के इस पोस्ट पर कपल के फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। जहां एक फैन ने लिखा, 'आप लोगों को इस तरह साथ में देखकर मैं बहुत खुश हूं।' वही दूसरा लिखता है कि 'बहुत ही अच्छी खबर....आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।'
चारू असोपा ने गणेश चतुर्थी से पहले भी एक बार अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह एक सुहागन की तरह संपूर्ण श्रंगार में नजर आई थीं। उस समय उनके तलाक की खबरें जोरों पर थीं। उस दिन मांग में सिंदूर भरे दिखाई दीं चारु को यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था। यूजर्स का कहना था कि जब शादी कपल के तौर पर अलग ही हो रहे हैं, तो फिर यह सिंदूर का दिखावा क्यों। इस पर चारु ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था कि अब तक तलाक हुआ नहीं है।