बॉलीवुड सितारे कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ गुरुवार (01 सितंबर) सुबह कॉफी विद करण के नए मेहमान बने। इस दौरान करण जौहर ने दोनों से तमाम सवाल पूछे। साथ ही, उनकी जिंदगी, करियर और लव लाइफ आदि को लेकर भी चर्चा की, जिस पर कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ ने जमकर जवाब दिया। साथ ही, कई मजेदार किस्से भी सुनाए।
Koffee with Karan: क्या आपने आलिया को देश की बेस्ट एक्ट्रेस मान लिया? करण के सवाल पर जानें क्या बोलीं कृति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में करण ने कई बार किया आलिया का जिक्र
बता दें कि कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ ने 2014 में हीरोपंती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद कृति सेनन ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ इ ईयर के लिए भी ऑडिशन दियाथा, लेकिन वह किरदार आखिर में आलिया भट्ट ने निभाया था। वहीं, शो के दौरान करण जौहर ने खुद बार-बार आलिया भट्ट का जिक्र किया।
कृति सेनन से पूछा यह सवाल
करण जौहर ने कृति सेनन से बॉलीवुड में मिलने वाले कॉम्पिटिशन के बारे में सवाल पूछा। करण जौहर ने पूछा कि आप किस अभिनेत्री से कॉम्पिटिशन महसूस करती हैं? क्या आपको अपने समकालीन किसी अभिनेत्री को देखकर जलन या ईर्ष्या होती है? क्या आपको कभी ऐसा लगता है कि उससे बेहतर होने के लिए मुझे यह करना चाहिए? आलिया को देश की सबसे बेहतर एक्ट्रेस बताते हुए तमाम बातें हो रही हैं। क्या आप यह बात मानती हैं या खुद देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस बनना चाहती हैं?
कृति सेनन ने दिया यह जवाब
कृति सेनन ने कहा कि वह आलिया भट्ट समेत कई लोगों से प्रेरणा लेती हैं, लेकिन उन्होंने आलिया को देश की सबसे बेहतर अभिनेत्री मानने से इनकार कर दिया। कृति ने कहा कि उन्हें अभी देश की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नहीं कहा जाता है, क्योंकि उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं। जब करण जौहर ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का जिक्र किया तो कृति सेनन ने कहा कि यकीनन जब मैं कोई अच्छा काम देखती हूं तो मुझे प्रेरणा मिलती है। मुझे भी लगता है कि मुझे ऐसा मौका मिलना चाहिए। मुझे ऐसा ही मौका 'मिमी' से मिला था। इस फिल्म ने मेरा आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ाया। जब मैं आलिया या दूसरे बेहतरीन कलाकारों को देखती हूं तो मुझे लगता है कि मुझे और बेहतर करने की जरूरत है।
कृति सेनन को मिला था बेस्ट अभिनेत्री का खिताब
बता दें कि सोमवार (30 अगस्त) रात कृति सेनन को मिमी फिल्म के लिए बेस्ट अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। आईफा के बाद यह उनका दूसरा सबसे बड़ा खिताब है। मिमी फिल्म में कृति सेनन ने विदेशी जोड़े के लिए सरोगेट का किरदार निभाया थाा। जब विदेशी जोड़ा उन्हें धोखा दे देता है तो वह बच्चे को खुद पालने का फैसला करती हैं। इस फिल्म के लिए कृति सेनन ने अपना वजन काफी ज्यादा बढ़ाया था और अभिनय के लिए फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा सराहा।