देश के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा है। अब राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजू के शरीर में एक बार फिर इंफेक्शन हो गया। इसके अलावा उन्हें बुखार भी आ रहा है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, डॉक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है।
Raju Srivastava Health Updates: राजू के शरीर में फिर हुआ इंफेक्शन, पर हालत स्थिर, दोस्त ने बताया सेहत का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीबी दोस्त ने दी यह जानकारी
राजू के करीबी दोस्त डॉ. अनिल मोरारका ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले राजू के शरीर में इंफेक्शन हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार आ गया। इसके बाद वह बुखार की चपेट में आ गए, जिसके चलते उनका ध्यान रखने वाली मेडिकल टीम हरसंभव एहतियात बरत रही है और किसी को भी उनके कमरे में नहीं जाने दिया जा रहा है। फिलहाल, उनकी पत्नी और बेटी को ही राजू के कमरे में जाने की अनुमति है। वे दोनों भी काफी एहतियात के बाद राजू से मिलने जाती हैं, क्योंकि इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि राजू किसी भी तरह के इंफेक्शन के संपर्क में न आएं और उनकी सेहत में सुधार हो।
अनिल ने बताया- राजू ने खोली थीं आंखें
अनिल ने खुलासा किया कि कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव ने आंखें खोली थीं, लेकिन उनकी हालत में सुधार की जरूरत है। डॉक्टर अपनी हर कोशिश कर रहे हैं और हम सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उम्मीद है कि वह जल्द ही खतरे से बाहर आ जाएंगे और ठीक हो जाएंगे। अनिल ने बताया कि वह कई दिन तक दिल्ली में रुके, लेकिन अब मुंबई लौट आए हैं।
आखिरी बार इस कार्यक्रम में दिखे थे राजू श्रीवास्तव
बता दें कि राजू श्रीवास्तव आखिरी बार इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में करीब एक महीने पहले नजर आए थे। वह कई कॉमेडी शो का हिस्सा बन चुके हैं। साथ ही, कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। इसके अलावा वह द कपिल शर्मा शो, गैंग्स ऑफ हंसीपुर, अदालत समेत कई शो में शरीक हो चुके हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन ने भी उनकी सेहत के लिए ट्वीट किया था।