फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie On Sikh Riots: 'ग्रहण' से 'हवाएं' तक, 'जोगी' से पहले भी 84 के दंगों की कहानी पर घूम चुका है फिल्मी कैमरा

Thu, 01 Sep 2022 05:11 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 01 Sep 2022 05:11 PM IST
सार


 

विज्ञापन
From Jogi  to grahan These Movies and Web Series Based on 1984 Sikh Riots
1984 के दंगों पर बनी फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

सन् 1984 का वो मंजर, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज से करीब 37 साल पहले 1 नवंबर 1984 को जब भारत के इतिहास की सबसे भयानक और दर्दनाक घटना घटी थी। 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी के दो सिख बॉडीगार्ड के द्वारा उनकी हत्या किए जाने के बाद देशभर में नरसंहार हुआ था। उनकी हत्या का बदला लेने के बहाने निर्दोष सिखों को पकड़-पकड़कर उनकी हत्या कर दी गई थी, उनके पूरे-पूरे परिवार जिंदा फूंक दिए गए थे। 84 के दंगों की इस दर्द भरी कहानी पर कई बार फिल्मी कैमरा घूम चुका है। हाल ही में दिलजीत दोसांझ की फिल्म जोगी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भी सिख दंगों की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में दिलजीत के अलावा जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और हितेन तेजवानी लीड रोल में हैं। फिल्म 16 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वैसे बता दें कि जोगी से पहले भी कई फिल्में सिख दंगों पर बन चुकी हैं।

From Jogi  to grahan These Movies and Web Series Based on 1984 Sikh Riots
फिल्म 31 अक्टूबर

31 अक्टूबर
चार साल पहले शिवाजी लोटन पाटिल ने एक हिंदी फिल्म '31 अक्तूबर' का निर्देशन किया जिसकी कहानी वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से शुरू होती है। फिल्म की पूरी कहानी एक परिवार पर केंद्रित है जो इस नरसंहार में अपने बचाव के तरीके ढूंढता है। इस फिल्म में सोहा अली खान, वीर दास, लक्खा लखविंदर सिंह और प्रीतम कांगने ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

From Jogi  to grahan These Movies and Web Series Based on 1984 Sikh Riots
पंजाब 1984 - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब 1984
ये भी दिलजीत दोसांझ की फिल्म है। पंजाब 1984 साल 2014 में रिलीज हुई थी। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी जिसमें 1984-1985 के समय पर फोकस किया था। इसमे एक मां को दिखाया गया है, जिसके बेटे को पुलिस बिना किसी गलती के गिरफ्तार कर लेती है। फिल्म में दिखाया गया है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कैसे निर्दोश सिखों की हत्या कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Jogi  to grahan These Movies and Web Series Based on 1984 Sikh Riots
हवाएं - फोटो : फाइल

हवाएं
साल 2003 में सबसे पहले इस मुद्दे पर फिल्म बनाई अमितोज मान ने। इस फिल्म का शीर्षक 'हवाएं' रहा। अमितोज ने यह फिल्म हिंदी और पंजाबी दोनों ही भाषाओं में बनाई थी। इसमें बब्बू मान, माही गिल और खुद अमितोज ने अभिनय किया। समीक्षकों के मुताबिक अमितोज ने फिल्म में घटनाओं को काफी सत्यापित ढंग से पेश किया है।

विज्ञापन
From Jogi  to grahan These Movies and Web Series Based on 1984 Sikh Riots
वेब सीरीज ग्रहण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ग्रहण
सत्य व्यास का उपन्यास चौरासी पंजाब में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगों पर लिखा गया था। वेब सीरीज 'ग्रहण' की कहानी भी 'चौरासी' पर ही आधारित है। 84 के दंगों के अलावा इस सीरीज में 'चौरासी' के 'ऋषि-मनु' की तर्ज पर प्रेम कहानी भी दिखाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed