रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में गाना गाकर फेमस होने वाली सिंगर चिन्मयी श्रीपदा एक इवेंट के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हो गईं। इस बात से वो बेहद नाराज हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।
'चेन्नई एक्सप्रेस' से हिट हुई इस स्टार के साथ भीड़ में हुई घटिया हरकत, ट्वीट कर बताया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मयी श्रीपदा ने लिखा, 'मेरे साथ कल एक ईवेंट पर बेहद शर्मनाक घटना हुई। भीड़ में मौजूद एक शख्स ने मुझे गलत तरीके से छुआ। मैंने इस घटना के बारे में जब सोशल मीडिया पर जिक्र किया तो पता चला मैं अकेली नहीं हूं।'
After almost aeons I got groped at an event yesterday. I happened to share this story on Instagram and what shocked me is how many men and women have been molested as children (teachers, brothers, co passengers, uncles, grandparents and even women)
चिन्मयी ने आगे कहा, 'ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं, न जाने अब तक कितनी महिलाएं, बच्चे और पुरुष इस तरह की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लेकिन मुझे समझ नहीं आता है कि वो खामोश क्यों हैं। मैं खामोश रहकर ऐसे लोगों की हिम्मत बढ़ाना नहीं चाहती जो महिलाओं–लड़कियों को कमजोर समझकर उनके साथ खेलने कि कोशिश करते हैं।'
श्रीपदा ने कहा, 'ऐसे लोग भीड़ में छुपकर रहते हैं और छेड़छाड़ की सबसे कॉमन जगह घर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पूजा-अर्चना की होती है। कई बार लड़के-लड़कियां इस बारे में बोलना चाहते हैं लेकीन वो अपने घर पर बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। उनकी बातों पर खुद परिवार वाले भी भरोसा नहीं करते हैं। जो बिलकुल गलत है। अगर परिवार वाले और दोस्त लड़कियों कि बात सुनें और समझें तो भीड़ में मौजूद गंदी सोच वालों को मौका नहीं मिलता।'
भड़की चिन्मयी श्रीपदा ने आगे कहा, 'पुलिस वालों के पास जाकर शिकायत करने के बाद भी कुछ हासिल नहीं होता। क्योंकि ऐसे लोगों की पहचान नहीं होती है। कई बार तो लोग ऐसी घटनाओं का शिकार हुए लोगों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहरा कर मामला रफा-दफा कर देते हैं।'