फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मन की आवाज़ प्रतिज्ञा' के दूसरे सीजन का काउंटडाउन शुरू, इस कलाकार को मिला सबसे खतरनाक किरदार

Wed, 03 Mar 2021 06:18 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 03 Mar 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Chetan Hansraj joins cast of ‘Mann Ki Awaaz Pratigya 2’, here his royal look
चेतन हंसराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे के दिग्गज अभिनेता चेतन हंसराज 'मन की आवाज़ प्रतिज्ञा' के दूसरे सीजन में  एक खलनायक की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। हाल ही में टीवी शो ‘ब्रह्मराक्षस 2’ में लोगों की रूह कंपा देने वाले किरदार के बाद नए साल में चेतन की ये नई वापसी होने वाली है।

Chetan Hansraj joins cast of ‘Mann Ki Awaaz Pratigya 2’, here his royal look
चेतन हंसराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चेतन की कोशिश रहती है कि वह हमेशा अपने किरदार को सही तौर पर दर्शकों के सामने प्रदर्शित करने की पूरी कोशिश करें। छोटे परदे पर तमाम अलग अलग भूमिकाएं निभाकर वह अपने चाहने वालों के बीच लौटते भी रहते हैं। ‘महाभारत’ से शुरू हुआ ये सिलसिला अब एक नए मुकाम पर पहुंचने वाला है। चेतन के मुताबि वह किसी भी शो को करने से पहले पूरी कहानी समझते हैं, ताकि वह उस भूमिका में फिट बैठ सकें।

Chetan Hansraj joins cast of ‘Mann Ki Awaaz Pratigya 2’, here his royal look
चेतन हंसराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चेतन हंसराज के करीबी सूत्र बताते हैं कि इन दिनों वह पहले सीज़न के कुछ ख़ास एपिसोड्स को देख रहे हैं ताकि वह इस शो के सार को समझ सकें। चेतन हंसराज कहते हैं, "मैं अपने किरदार में सही तौर पर उतरने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता हूं। जब मेरे सामने इस किरदार को पेश किया गया तो मैं बहुत एक्साइटेड था और मैंने 'मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2' शो करने के लिए तुरंत अपनी हामी भर दी।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Chetan Hansraj joins cast of ‘Mann Ki Awaaz Pratigya 2’, here his royal look
चेतन हंसराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वह बताते हैं, “यह वास्तव में जीवन भर याद रखने वाला अवसर है। मुझे पता था कि इस किरदार की तह तक उतरना आसान नहीं होगा। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं अपने किरदार को सही तरीके से पेश कर सकूं और यह केवल तभी होगा जब मुझे पता चलेगा कि पिछले किरदारों का सटीक समीकरण क्या था। वास्तव में अपने किरदार के लिए थोड़ा-सा होमवर्क करने से बहुत फर्क पड़ता है।”

विज्ञापन
Chetan Hansraj joins cast of ‘Mann Ki Awaaz Pratigya 2’, here his royal look
चेतन हंसराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक इस बार शो की कहानी प्रतिज्ञा द्वारा उठाए गए सवलों और उससे मिलने वाले न्याय और सच्चाई की तलाश को बयां करती है, चाहे परिस्थितियां मुश्किल क्यों न हों। सच्चाई के लिए प्रतिज्ञा का दृढ़ निश्चय उन्हें महिलाओं में एक उदाहरण के रूप में पेश करता रहा है। पूजा गौर के साथ इस सीजन में अरहान बहल, अवंतिका हुंदल, अंकित गेरा, सोनी सिंह आदि कलाकार नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed